Video: थूक लगाकर रोटी बनाने वाले का वीडियो वायरल…पुलिस ने की ये कार्रवाई
Viral Video: जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थूक कर या फिर गंदे तरीके से होटल, रेस्टोरेंट में भोजन बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दे रहे हैं तो वहीं इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से सामने आया है. आरोप है कि इरशाद नाम के शख्स ने थूक लगाकर रोटी बनाई. फिलहाल पुलिस ने एक होटल कर्मचारी को हिरासत में लिया है और होटल को भी बंद करा दिया है। साथ ही रोटियां भी जब्त कर ली हैं और जांच के लिए भेज दिया गया है.
ये मामला बाराबंकी के सुढ़ियामऊ कस्बे से सामने आया है. इस घटना की जानकारी बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा (Chiranjeev Nath Sinha) ने दी. उन्होंने बताया कि राम नगर थानाक्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे में एक होटल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिखा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और इरशाद नाम के शख्स को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस द्वारा होटल को भी बंद करा दिया गया है। इसके अलावा रोटियों को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
खाद्य एवं पेय पदार्थों में अखाद्य और गंदी चीजों की मिलावट असभ्य और अमानवीय आचरण है।
ऐसे वीभत्स, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले कुत्सित कृत्यों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
खाद्य पदार्थों की पवित्रता सुनिश्चित करने और सार्वजनिक…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2024
गौरतलब है कि खाने में थूक कर दूसरों को खिलाने के मामले में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है. लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं. यूपी के सहारनपुर और बागपत समेत कई जिलों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इसी के बाद से लोग अब होटलों व ढाबों पर खाना खाने से बच रहे हैं.
नहीं स्वीकार किए जाएंगे ऐसे कृत्य
मालूम हो कि हाल ही में सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर इस तरह की समस्या को लेकर चिंता जाहिर की थी और एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि ‘खाद्य एवं पेय पदार्थों में अखाद्य और गंदी चीजों की मिलावट असभ्य और अमानवीय आचरण है। ऐसे वीभत्स, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले कुत्सित कृत्यों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’ उन्होंने ये भी कहा था कि ‘खाद्य पदार्थों की पवित्रता सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में उपभोक्ताओं में विश्वास बनाए रखने के लिए यूपी सरकार अति शीघ्र कठोर कानून लाने जा रही है। प्रदेश के हर नागरिक की आस्था और स्वास्थ्य का संरक्षण आपकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’
थूक वाली रोटी…
बाराबंकी में सड़क किनारे इरशाद उर्फ इब्राहिम का ढाबा है। इरशाद तंदूर में रोटी डालने से पहले थूक लगाता था।
कुछ लोगों ने चोरी छिपे वीडियो बना लिया।
जांच क बाद ढाबे को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने इरशाद का हिरासत में लिया है। #barabanki #barabankipolice… pic.twitter.com/XZ5hy0XuAy
— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) October 23, 2024