मिया खलीफा के लिए बुजुर्ग ने रखा करवा चौथ का व्रत? हरकतें ऐसी कि लोग नहीं रोक सके हंसी-Video

October 23, 2024 by No Comments

Share News

Mia Khalifa: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग चलनी से ठीक उसी तरह पूजा करके अडल्ट फिल्म में काम करने वाली अदाकारा मिया खलीफा की फोटो देखकर व्रत तोड़ रहे हैं जैसे सुहागन महिलाएं करती हैं. बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग शख्स ने रविवार को मिया खलीफा के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा, जिसका वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये तो सभी जानते हैं कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती हैं तो वहीं इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं और बुजुर्ग की हरकत देखकर हैरान हो रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग तो हंसे बगैर नहीं रह सके तो वहीं कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई है।

लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि करवा चौथ पति-पत्नी के निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है जिसका इस तरह से मजाक बनाना बिल्कुल गलत है। फिलहाल ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है और बुजुर्ग कौन हैं, इसको लेकर भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. हालांकि इसी तरह कई और तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसमें बुजुर्ग से लेकर युवा तक मिया खलीफा को लेकर करवा चौथ का व्रत रखते हुए दिखाई दे रहे हैं.

जानें कौन हैं मिया खलीफा?

मिया खलीफ़ा एक पूर्व पॉर्न फिल्म अभिनेत्री हैं। पोर्न फ़िल्मों से वह अक्टूबर 2014 से जुड़ी थीं लेकिन 2016 में छोड़ दिया था. हालांकि अभी भी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. गूगल के विकिपीडिया में दी गई जानकारी के मुताबिक, मिया खलीफा का जन्म लेबनान में हुआ. उन्होंने मियामी फ्लॉरिडा में रहने वाली मिया ने एक अमेरिकी युवक से फरवरी 2011 में शादी कर ली थी। दुश्चिंता (व्यग्रता विकार-anxiety disorder) के कारण मिया खलीफा 5 साल से हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित थीं। अत्यधिक पसीने की समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने बोटॉक्स इंजेक्शन ट्रीटमेंट लिया। 28 दिसम्बर 2014 में पॉर्नहब नामक वेबसाइट ने बताया की वह सबसे अधिक देखे जाने वाली कलाकार हैं.

 

ये भी पढ़ें-Chhota Rajan: छोटा राजन को मिली जमानत… बॉम्बे हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा को किया सस्पेंड; क्या रहेगा जेल में या फिर आएगा बाहर?