Farrukhabad Blast: कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट…छात्रों के उड़े चीथड़े; रूह कंपाने वाला Video वायरल; सपा ने रखी ये मांग

October 4, 2025 by No Comments

Share News

Farrukhabad Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के कादरी गेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को बड़ा विस्फोट होने से दो छात्रों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर हादसे के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर ये बात साफ होती है कि हादसा कितना बड़ा और भयानक था. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्रों की साइकिलें इधर-उधर बिखर गई हैं तो वहीं अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दो की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना तीव्र था कि एक किलोमीटर दूर तक कई मकान हिल गए।

हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं, जबकि बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। यह विस्फोट कितना भयानक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े घटना स्थल पर ही पड़े मिले।

तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थाना पुलिस पहुंच गई और मौके पर मौजूद एक शिक्षक को हिरासत में लिया है और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि छात्रों की खड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटी और साइकिल आदि अन्य वाहन भी 50 मीटर दूर तक जा गिरे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंच गए हैं और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

सपा ने कही ये बात

फर्रुखाबाद विस्फोट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल चांद हसन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि “यह एक बेहद दर्दनाक घटना है और खबरों के अनुसार कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गईसमाजवादी पार्टी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है। ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि विस्फोट कैसे हुआ।”

विस्फोट की वजह आई सामने

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में ब्लास्ट हुआ था. SP आरती सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बेसमेंट में एक सेप्टिक टैंक में धमाका हुआ है. उन्होंने बताया कि टैंक में गैस निकलने के लिए कोई आउटलेट नहीं था। मौके से मीथेन की बदबू आ रही है।

ये भी पढ़ें- काल बना कफ सिरप…भूलकर भी न दें बच्चों को; 12 की मौत के बाद सरकार ने दी ये बड़ी सलाह