मासूम बच्चे की पटक कर हत्या करने वाले को मिली फांसी…कोर्ट ने मात्र 40 दिन में सुनाया फैसला-Video
Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के यादव कालोनी मोहल्ले में 30 मई को मासूम आरव को जमीन पर पटक कर मार देने वाले आरोपी विराज को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को हत्या में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है. इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि कोर्ट ने इस मामले में मात्र 40 दिन में फैसला सुनाया है.
मालूम हो कि 30 मई 2026 को आरोपी विराज ने डेढ़ साल के आरव की सिर्फ इसलिए पटक कर हत्या कर दी थी कि वह आरव की मां से एकतरफा प्यार करता था. दरअसल आरव के माता-पिता (रति-सुमित) में विवाद के चलते आरव की मां अपने मायके में रहने लगी. विराज रिश्ते में रति का देवर लगता था.
उसका घर में आना जाना था. वह चाहता था कि रति का उसके पति से तलाक हो जाए जो वह शादी कर ले लेकिन इसके लिए रति उसे मना कर चुकी थी. इस पर विराज को लगता था कि कहीं बच्चे की वजह से रति और सुमित एक न हो जाएं, इसलिए वह घर आया और फुसला कर बच्चे को ले गया और फिर पटक कर मार दिया. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है जो कि दिल दहला देने वाला है.
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 🚨
डेढ़ साल के मासूम की निर्मम हत्या करने वाले जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को फांसी की सजा।
👉 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को मृत्युदंड… pic.twitter.com/p0s5tlLpbN
— News Corridors (@News_Corridors_) July 11, 2026
मालूम हो कि पुलिस ने इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के साथ ही घटना को प्रत्यक्ष देखने वाले लोगों के बयान दर्ज किए और करीब 80 पेज की चार्जशीट दाखिल की. इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई थी. प्रमाणित कराने के बाद कोर्ट में पेश किया था. तो वहीं मासूम की हत्या को प्रत्यक्ष देखने वाले 13 गवाहों के बयान दर्ज किए थे.
जिला जज बब्बू सारंग ने हत्याकांड में आरोपी विराज को दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें विराज पुलिस के बीच लंगड़ा कर चलता दिख रहा है. दरअसल पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी. वह वॉकर के सहारे चलता हुआ दिख रहा है.
मालूम हो कि हत्यारोपी विराज को जब कोर्ट ले जाया गया तो उसके परिवार का कोई सदस्य बदायूं से फिरोजाबाद उससे मिलने के लिए नहीं आया. परिवार को डर था कि कहीं लोगों के आक्रोश का सामना उनको न करना पड़ जाए. विराज के भाइयों ने पहले ही उससे नाता तोड लिया था और उसे कड़ी सजा देने की मांग की थी.
भाभी ने ठुकराया प्यार का ऑफर तो हैवान बना देवर, पटक-पटककर 1.5 साल के मासूम को मार डाला, जब लगी पुलिस की गोली, करने लगा पानी-पानी…
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश: शिकोहाबाद में शादी में रोड़ा बन रहे डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे को सड़क पर 8 बार बेरहमी से पटककर मारने वाले विराज उर्फ़… pic.twitter.com/NUr6NfnlbN
— News Leader (@NewsLeaderLive) May 31, 2026