KFC चिकन मील में निकला मरा हुआ कीड़ा…Video वायरल
Greater Noida KFC: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने आरोप लगाया है कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी मॉल स्थित KFC स्टोर पर उसने चिकन मील खरीदा जिसमें मरा हुआ कीड़ा निकला. इसके बाद स्टोर में हड़कंप मच गया.
तो दूसरी ओर ग्राहक ने चिकन में कीड़ा मिलने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वायरल वीडियो में भी साफ सुनाई दे रहा है कि ग्राहक इस सम्बंध में शिकायत कर रहा है. पीड़ित के मुताबिक उसने गौर सिटी मॉल के KFC का चिकन मील लिया था खाते समय उसने देखा की उसके मील में मरा हुआ कीड़ा पड़ा हुआ है.
इसके बाद उसने तुरंत काउंटर पर जाकर शिकायत की. ग्राहक ने कहा कि वह कार्रवाई करेंगे. ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तो वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि ब्रांड चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, हर जगह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या… बोरी में शव ले जाता दिखा आरोपी-Video