अखिलेश यादव के पैर धोते हुए CM योगी की एडिटेड फोटो वायरल…आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2025 by No Comments

Share News

Hardoi: सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की एक एडिटेड फोटो वायरल हो रही है जिसमें दिखाया गया है कि सीएम योगी अखिलेश के पैर धो रहे हैं. फोटो में दिखाया गया है कि अखिलेश सोफे पर बैठे हैं और सीएम योगी जमीन पर बैठे हैं. इस एडिटेड फोटो को थाना पचदेवरा के ग्राम पंचायत कुरारी निवासी युवक सुधीर यादव ने फेसबुक पर स्टोरी लगाकर वायरल किया है. इस सम्बंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस फोटो की वजह से गांव के लोगों में भारी रोष फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ने सीएम योगी की कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोने वाली तस्वीर को एडिट कर वहां पर अखिलेश यादव की फोटो लगा दी है. उसकी ये गलती माफी के लायक नहीं है. आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. तो वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी… सुहागरात के बाद मौत-Video