सड़क पर दौड़ती बाइक से अचानक निकला कोबरा… युवक ने कूदकर बचाई जान; आप भी रहें सतर्क-Video

July 11, 2025 by No Comments

Share News

Jhansi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक से सांप निकल कर भाग रहा है लेकिन ये सांप तब निकला जब उसे निकाला गया. यह वीडियो झांसी से सामने आया है.

बताया जा रहा है कि एक कोबरा सांप अचानक चलती बाइक में निकल आया और चालक के हाथ में लिपट गया, जिससे युवक ने बाइक तुरंत रोक दी और खुद को बाइक से कूदकर बताया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सांप को बाइक से बाहर निकाला गया। पूरा मामला झांसी के शहर कोतवाली अंतर्गत पंचकुईयां के पास का है।

मानिक चौक निवासी मोहम्मद शाकिर बाइक लेकर आंतिया तालाब से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ ये घटना हुई. दरअसल बारिश का मौसम चल रहा है. हर जगह पानी भरा हुआ है. ऐसे में जहां सांप रहते हैं यानी बिलों में भी पानी भरने की वजह से सांप सूखे जगह की तलाश करते हुए जहां कहीं भी उनको जगह मिल जाती है वे छुपने की कोशिश करते हैं. ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-आत्महत्या से पहले शख्स ने Video बनाकर पत्नी के खोले ये बड़े राज… 8 महीने पहले ही हुई थी शादी