पति की मौत के बाद पत्नी ने कर ली आत्महत्या…सुसाइड नोट में बहनों-भाइयों के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट छोड़ा है. महिला ने पति की मौत के 2 महीने बाद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दोनों की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी. शादी के चंद दिन बाद ही पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसी के बाद वह काफी परेशान रहती थी और फिर शुक्रवार सुबह नहाने के लिए वह कमरे में गई और वहीं पर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई.
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
मृतक महिला की पहचान 23 साल की राधिका यादव के रूप में हुई है. राधिका ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा, सबको मेरा प्रणाम, चरणस्पर्श…मैंने
बहुत कोशिश की खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने की, लेकिन मैं नहीं कर पा रही थी.हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो मेरे पास नहीं हैं, न ही लौटकर आएंगे.मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं कि मैं खुद को जीने के लिए मोटिवेट करूं. भइया, आपने मेरे लिए वर्ल्ड का बेस्ट पार्टनर ढूंढा था, लेकिन मेरी ही किस्मत इतनी बुरी थी कि मेरी सारी खुशियां छीन ली गईं.दोनों दीदी से गुजारिश है कि रक्षाबंधन के दिन मेरे भाइयों को राखी जरूर बांध दिया करना.
सबको सॉरी…
इसी साल 13 अप्रैल को हुई थी शादी
सोशल मीडिया पर राधिका का सुसाइड नोट वायरल हो रहा है. तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला के चचिया ससुर देवेंद्र यादव का कहना है कि राधिका की शादी 13 अप्रैल 2025 को झांसी जिले के प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी निवासी विशाल यादव से हुई थी. विशाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपना जीवन चला रहा था. दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे. दो महीने पहले विशाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसी के बाद से राधिका परेशान रहने लगी. वह दिन रात रोती रहती थी. उसको परिवार ने बहुत समझाया पर वो अपने पति की यादों से बाहर ही नहीं निकल पा रही थी.
तोड़ना पड़ा दरवाजा
वह ठीक से खाना भी नहीं खाती थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह नहाने के लिए अपने ऊपर वाले कमरे में गई. जब करीब दो घंटे तक राधिका कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों ने उसे बुलाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसे आवाज दी गई लेकिन कोई जवाब भी नहीं मिला. इस पर दरवाजा तोड़ा गया तो राधिका साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी. उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें-Heart Attack: स्कूल में अचानक गिरा कक्षा-6 का बच्चा और फिर नहीं उठ सका…प्रधानाचार्य ने कही ये बात