महिला IPS से MLC अरुण पाठक की हुई तीखी बहस…”डील” तक पहुंची बात; जानें कौन हैं ADCP अंजली विश्वकर्मा? Video

June 30, 2025 by No Comments

Share News

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ग्रीन पार्क मैदान में एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा और एमएलसी अरुण पाठक के बीच गनर को लेकर बातचीत इतनी बढ़ी की तीखी बहस में बदल गई. इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ‘डील’ शब्द का भी इस्तेमाल होता सुनाई दे रहा है. फिलहाल ये किस डील की बात हो रही है, स्पष्ट नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एडीसीपी ने एसीपी कैंट से कहा, “तुम रुको, मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दौरान डील कर चुकी हूं.” बस उनका इतना कहना ही था कि अरुण पाठक गम्भीर रूप से नाराज हो गए और उन्होंने ‘डील’ का मतलब साफ करने के लिए कहा. इस एडीसीपी वहां से चली गईं.

फिलहाल यह पूरी घटना सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है. तो वहीं अब सभी आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा के बारे में अधिक से अधिक जानकारी करना चाह रहे हैं. तो आइए इस लेख में आपको इस तेज तर्रार महिला आईपीएस के बारे में देते हैं जानकारी…

जानें कौन हैं आईपीएस अंजली विश्वकर्मा?

आईपीएस अंजली विश्वकर्मा उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं. उनका जन्म 11 जनवरी 1993 को देहरादून में हुआ. सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने घर में पली-बढ़ी अंजली ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 2009 में हाईस्कूल और 2011 में 97.7% अंकों के साथ इंटरमीडिएट पास किया. उत्तराखंड की स्टेट टॉपर भी बनीं. 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. मां नीलम विश्वकर्मा गृहिणी हैं और पिता अरुण कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे.

बनना चाहती थीं डॉक्टर

अंजलि का सपना डॉक्टर बनना था. वह बचपन से ही चाहती थीं कि डॉक्टर बनें और लोगों का इलाज करें लेकिन बाद में इंजीनियरिंग में उनकी दिलचस्पी हो गई और फिर IIT कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा करने के बाद 2015 में एक विदेशी कंपनी में 48 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी हासिल कर ली. यही नहीं उन्होने यूके से लेकर नार्वे, मैक्सिको,सिंगापुर, मलेशिया, अबू धाबी और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी काम किया और सफलता की सीढ़ियां आगे चढ़ती चली गईं.

फिर तीन साल तक विदेश में काम करने के बाद 2018 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने देश लौट आईं. वह देश के लिए कुछ करना चाहती थीं. यही वजह रही कि फिर UPSC की तैयारी शुरू कर दी.

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

अंजलि ने यूपीएसपी की परीक्षा दी लेकिन पहली कोशिश में असफलता हाथ लगी. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में UPSC क्रैक कर लिया और IPS बनकर उत्तर प्रदेश कैडर में शामिल हो गईं. उनकी पहली तैनाती झांसी में हुई. यहां पर उन्होंने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को सुलझाया. अंजलि ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से लड़की को महाराष्ट्र से बरामद किया और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया. इस केस के बाद से ही वह सुर्खियों में रहीं. 

इस तरह हुई जीवन साथी से मुलाकात

 अगर अंजलि की व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनके पति उदित पुष्कर भी आईपीएस अधिकारी हैं और 2021 बैच के हैं. इस समय वह छत्तीसगढ़ कैडर में तैनात हैं. दोनों की मुलाकात भी बड़ी दिलचस्प है.  IIT कानपुर में उदित पुष्कर से अंजलि की मुलाकात हुई और फिर दोनों दोस्त हो गए लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली. कानपुर में अंजली विश्वकर्मा पहले एसीपी के पद पर तैनात थीं और बाद में प्रमोशन हो गया और अब वह एडीसीपी पूर्वी के पद पर कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें-पत्नी की अजब-गजब हरकत… पति के मोबाइल न देने पर सड़क पर ही शुरू कर दी मारपीट-Video