Kanpur: दो युवकों ने बीच सड़क महिला के साथ ही बच्ची पर किया हमला…चप्पलों से पीट किया अधमरा-Video
Kanpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक एक महिला को चप्पलों से पीटते दिख रहे हैं. महिला के साथ एक बच्ची भी है लेकिन आरोपी युवकों ने बच्ची का भी लिहाज नहीं किया और महिला पर हमला बोल दिया जिससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी तो वहीं महिला के साथ युवक ने उसे बचाने की कोशिश की.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा आठ से सामने आया है. दो युवकों द्वारा एक महिला, उसके पति और मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला की तहरीर पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई थी और घटना के कुछ देर बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया.
घटना को लेकर डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने मीडिया को बताया कि बर्रा आठ निवासी एक महिला पति, छोटी बच्ची के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसके देवर हेमंत शर्मा के साथ ही उसके मित्र संदीप ने अचानक रोक लिया और महिला पर चप्पल व लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया. पति ने बचाने की कोशिश की तो इसी बीच बाइक में बैठी छोटी बच्ची दहशत से बाइक से किसी तरह उतरी लेकिन आरोपियों ने बच्ची को भी पीटा.
डीसीपी साउथ का कहना है कि फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है. प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू विवाद का लग रहा है.
#कानपुर महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार मे खुले आम महिला के साथ चप्पलो से मारा जा रहा है और पुलिस के कान मे जू तक नहीं रेंग रही आखिर क्यू वज़ह जो भी रही हो पर इस प्रकार की घटना निंदनई है @myogiadityanath @dgpup @UPGovt @kanpurnagarpol @dcpskanpur @narendramodi @myogioffice pic.twitter.com/OtU7A7wyBM
— Vicky Singh (@Vickysingh1016) July 1, 2026
ये भी पढ़ें-मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में ब्लास्ट! मास्टरमाइंड का जवाब सुन पीट लेंगे माथा- Video