चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश…फिसल के गिरी महिला- Video; आप कभी न करें ये गलती
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगती है कि तभी वह फिसल कर गिर पड़ती है लेकिन इसी दौरान सतर्क RPF जवान महिला को पकड़ कर बचाता है. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई और लोगों ने इस तरह की गलती करने से तौबा कर ली.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @RailMinIndia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी गई है कि “तमिलनाडु के इरोड जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर गिर गई एक महिला यात्री की जान आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता से बच गई.” इसी के साथ ही इस पोस्ट में यात्रियों को सलाह दी गई है कि भारतीय रेलवे सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें या उतरें.
हालांकि इस घटना में महिला की जान आरपीएफ जवान की सतर्कता ने बचा ली लेकिन वह अगर मौके पर नहीं होते तो बड़ी घटना हो सकती थी.
An RPF staff’s alertness saved a lady passenger who slipped while trying to board a moving train at Erode Junction, Tamil Nadu. Indian Railways urges all passengers to board or deboard only after the train comes to a complete halt.#ResponsibleRailYatri pic.twitter.com/EhMWFn62Dh
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) November 1, 2025