कुत्ते का शव खाने से दो दर्जन से अधिक गिद्धों की मौत…गांव में मचा हड़कंप-Video

April 9, 2026 by No Comments

Share News

Lakhimpur  News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ गिद्ध मरे पड़े हैं. वीडियो वायरल करने वालों ने दावा किया है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है. दरअसल एक कुत्ते ने कुछ बकरियों को काट लिया था. इसी के बाद गुस्साए गांव वालों ने कुत्ते को कीटनाशक खिला दिया जिससे कुत्ता मर गया.

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जब कुत्ते को खुली जगह पर फेंक दिया गया और गिद्धों ने कुत्ते का शव खाया तो मौके पर 25 गिद्धों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस घटना के सामने आने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग (khabarsting.com) नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-पोते की थार से कुचल कर दादी की मौत…परिजनों ने साधी चुप्पी- VIDEO