वुमन एंड जेंडर माइनॉरिटीज…डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में RML Parliamentary Debate XIV में उठे ज्वलंत मुद्दे
RML University News: डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में डिबेट एंड डिस्कशन कमेटी द्वारा 10 से 12 अप्रैल 2026 तक राम मनोहर लोहिया नेशनल पार्लियामेंट्री डिबेट का 14वें संस्करण आरम्भ होने जा रहा है. प्रतियोगिता का पहला दिन उत्साह और बौद्धिक ऊर्जा से भरपूर रहा.
प्रतियोगिता का उद्घाटन होने के बाद प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पहले दिन का एक मुख्य आकर्षण वुमन एंड जेंडर माइनॉरिटीज (WGM) फोरम रहा, जिसने डिबेटिंग सर्किट में समावेशिता पर सार्थक संवाद और चिंतन के लिए एक मंच प्रदान किया. यह सत्र सशक्तिकरण का माध्यम बना, जिसमें प्रतिनिधित्व और समानता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.
उद्घाटन के बाद प्रतिभागियों के लिए कोर एडजुडिकेशन पैनल (CAP) और इक्विटी से संबंधित विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य प्रतियोगिता के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता और समावेशिता सुनिश्चित करना था. दिन के आगे बढ़ने के साथ प्रतियोगिता के प्रारंभिक राउंड्स की शुरुआत हुई, जिसमें दो राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हुए. प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट विश्लेषणात्मक क्षमता और वाक्पटुता का प्रदर्शन करते हुए गंभीर और विचारोत्तेजक बहसों में हिस्सा लिया.
विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार यादव और कमेटी समन्वयक डॉ अमन दीप सिंह जैसे प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. उनकी उपस्थिति ने प्रतियोगिता के लिए एक प्रेरणादायक माहौल स्थापित किया. RMLPD XIV में देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई और अशोका यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य संस्थानों की भागीदारी देखने को मिली, जो इस प्रतियोगिता को भारत की अग्रणी इंटर-कॉलेजिएट डिबेटिंग प्रतियोगिताओं में से एक के रूप में स्थापित करती है.
एक शानदार शुरुआत के साथ, RMLPD XIV आने वाले दिनों में और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक चरणों के साथ जारी रहेगा, जहां देशभर से आए प्रतिभाशाली डिबेटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें-कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़ेंगे चुनाव…? पीएम मोदी इस काम पर दिया चौंकाने वाला जबाव -Video