Lucknow: महिला दारोगा ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप…रो-रो कर बोली नहीं दर्ज की जा रही रिपोर्ट; मिल रही धमकी-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर महिला दारोगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है और उनको कमरे में बंद कर के धमकी दी गई है कि केस दर्ज न कराएं.
पीड़ित महिला दारोगा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि शिकायत बताने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल कर रही है. वह 4 दिन से लगातार थाने के चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस ने कोई सुध नहीं ली और न ही उसका मेडिकल कराया. पुलिस उससे सुबूत लाने को कह रही है. वह कहां से सुबूत लेकर आए, मेडिकल करा नहीं रही है.
महिला दरोगा ने बताया कि वह बीते चार दिनों से लखनऊ के पारा थाने और हंस खेड़ा चौकी के लगातार चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस सबूत मांगने के नाम पर केस में देरी कर रही है और रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उसने अपनी समस्या हंस खेड़ा चौकी इंचार्ज के सामने रखी, तो उन्होंने मदद करने के बजाय उसे धमकी दी. फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. महिला दारोगा प्रयागराज में तैनात है.
सोशल मीडिया पर महिला दारोगा का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि जब पुलिस अपने ही विभाग की महिला दारोगा की मदद नहीं कर रही है तो आम जनता की मदद कैसे करती होगी? फिलहाल देखना ये है कि इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद और छीछालेदर होने के बाद पुलिस क्या कदम उठाती है?
वीडियो में देखें महिला दारोगा ने क्या-क्या लगाए आरोप
यह महिला खुद सब इंस्पेक्टर है
इनका आरोप है इनका ससुर इनका बलात्कार कर रहा इन्हे डराया व धमकाया जा रहा
यह खुद प्रयागराज में तैनात है जब इनका FIR नहीं लिखा जा रहा तो आम जनता का क्या..
वीडियो देखे व सुने सभी 👇pic.twitter.com/TA7V7NYo1u
— Vijay mishra (@mishra4802) May 29, 2026