निलम्बित सिपाही की मां का बड़ा बयान…पुलिस विभाग में पैसा वसूली का गम्भीर आरोप लगाने वाले सुनील शुक्ला ने दी चेतावनी- Video
Sunil Kumar Shukla News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला के निलम्बन के बाद मां का बयान सामने आया है. मां ने खुलकर पुलिस विभाग पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने रात में छापा मारा और उनकी बीपी हाई था. पुलिस चाहती थी कि उनकी मौत हो जाए. तो वहीं सुनील शुक्ला ने ताजा वीडियो जारी कर कहा है कि अब चाहे वह मर ही जाएं लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उन्होंने उठाई है, वो बंद नहीं करेंगे.
सस्पेंड सिपाही सुनील शुक्ला की मां ने यूपी पुलिस का खोल पोल? #suspendsipahiSunilShukla#ViralvideoSunilShuklasuspendsipahi #TrendingvideoSunilShuklasipahisuspend #viralvideo #trendingvideo #shortsvideo#YouTubeSunilShuklaSipahi #azad24News pic.twitter.com/DK19nalRUQ
— AZAD24NEWS (@JOURNALISTSHYA3) May 24, 2026
बता दें कि पुलिस विभाग में पैसा वसूली का सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने गम्भीर आरोप लगाया था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की थी और कहा था कि आईपीएस लेवल से अधिकारियों की जांच की जाए. इसके बाद 19 मई को उनको निलंबित कर दिया गया.
माननीय मुख्यमंत्री जी इन काले अंग्रेजों अर्थात आईपीएस अधिकारियों के शोषण से पुलिस परिवार को बचाइए। @aajtak @dgpup @myogioffice @yadavakhilesh @SachTalks @Lallantop_UP @ZeeNews @myogioffice pic.twitter.com/R8TNnGuHuw
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 7, 2026
सुनील ने पुलिस लाइन के आरआई और गणना प्रभारी पर ड्यूटी के नाम पर पैसे वसूली का आरोप लगाया था. तो वहीं नाका कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीतू सिंह को भी इसी मामले में निलम्बित किया गया है. सुनील कुमार शुक्ला लगातार इस मामले में मोर्चा सम्भाले हैं और लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
मेरा निलंबन नहीं दमन हुआ हैl@lkopolice @myogiadityanath @aajtak @ZeeNews @yadavakhilesh @RahulGandhi @Mayawati @BBCHindi pic.twitter.com/XK00suBY0M
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 21, 2026
सुनील कुमार ने लगाया ये आरोप
सिपाही सुनील कुमार शुक्ला साल 2015 बैच के सिपाही हैं. वह मूल रूप से अमेठी जनपद के गौरीगंज के रहने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के प्रभारी और आरआई पर आरोप लगाया था कि वे ड्यूटी के नाम पर हर सिपाही से हर महीने 2 हजार रुपए वसूलते हैं.
माननीय मुख्यमंत्रीजी मेरी जांच वही लोग कर रहे हैं जिनपर मैने आरोप लगाया है, मेरे साथ कौन सा न्याय होगा?@myogioffice @aajtak @lkopolice @yadavakhilesh @ZeeNews @Lallantop_UP @RahulGandhi @dgpup pic.twitter.com/PNhLcHOglh
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 8, 2026
इस पूरे मामले के उन्होंने तीन वीडियो लगातार शेयर किए थे जो कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं.
पुलिस में छुट्टी पाना मृत्यु से ज्यादा कठिन हैl@lkopolice @myogiadityanath @myogioffice @yadavakhilesh @BBCWorld @dgpup @aajtak @TheLallantop pic.twitter.com/eIGO5QolbD
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 19, 2026
हेड कांस्टेबल नीतू सिंह ने भी लगाया था यही आरोप
साल 2011 बैच की हेड कांस्टेबल नीतू सिंह नाका कोतवाली में तैनात हैं और इस समय उनको कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी की जिम्मेदारी मिली हुई है. उन्होंने भी इसी तरह रिजर्व पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के प्रभारी और आरआई पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था और इसी के बाद उनको भी निलम्बित कर दिया गया था.
नोटिस के नाम पर रात्रि 1:00 बजे दबिश डाल कर मेरे माता जी पर दबाव बनाया जा रहा है @aajtak @lkopolice @myogioffice @thelucknowtimes @yadavakhilesh @dgpup pic.twitter.com/ts5QRpttjY
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 10, 2026
पुलिस पॉलिसी का किया उल्लंघन
तो वहीं लखनऊ के पुलिस आयुक्त अमरेंन्द्र कुमार सेंगर का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि सिपाही सुनील शुक्ला और हेड कांस्टेबल नीतू सिंह को यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन करने की वजह से निलम्बित किया गया है. पहले भी प्रदेश के अन्य जिलों में पुलिस कर्मियों को ऐसे मामलों में निलंबित किया गया है.
तो वहीं इनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि क्या भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की पॉलिसी नहीं बनाई गई है क्या? इस पूरे मामले में सोशल मीडिया यूजर्स सुनील कुमार शुक्ला का सपोर्ट कर रहे हैं. बता दें कि दोनों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिससे यूपी पुलिस की पॉलिसी का उल्लंघन होता है. इसीलिए इनको निलम्बित किया गया.
An investigation has been ordered into allegations made by UP constable Sunil Kumar Shukla, whose viral video claims a corruption racket in Lucknow Police, in which ₹2000 is collected from constables for duty postings and routed upward via reserve inspectors. pic.twitter.com/LudMgjVVbL
— HINT News (@9415st) May 7, 2026