Shakuntala University: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए शकुन्तला विवि के डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह

August 2, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr.Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) के 13वें दीक्षांत समारोह में रसायन शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम. बोबडे, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने उनके शैक्षणिक योगदान और समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें-सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन…कहीं दर्ज हुई FIR तो कहीं निकाली गई अर्थी यात्रा; जानें क्या है मामला?