सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन…कहीं दर्ज हुई FIR तो कहीं निकाली गई अर्थी यात्रा; जानें क्या है मामला?

August 1, 2026 by No Comments

Share News

Pappu Yadav News: सोशल मीडिया पर कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग सांसद पप्पू यादव का जमकर विरोध कर रहे हैं. कहीं उनकी प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली गई तो कहीं पुतला दहन किया गया. दरअसल वह संसद परिसर में संत वेशभूषा धारण कर पहुंचे थे और एक हाथ में उन्होंने रामलला की तस्वीर ले रखी थी और दूसरी ओर दानपात्र था.

इसी के विरोध में दिल्ली से लेकर काशी तक विरोध प्रदर्शन जारी है. शनिवार यानी आजज पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली थाने पहुंचा और सांसद पप्पू यादव के साथ ही अन्य नेताओं के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की.

संतों ने इस मामले में आरोप लगाया है कि संसद में संत का वेश धारण कर राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जो उन्होंने राजनीतिक स्वांग किया है उससे संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है. संतों का कहना है कि विरोध दर्ज कराने के लिए कई और लोकतांत्रिक तरीके हैं जिनको अपनाया जा सकता है लेकिन संतों की वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक मंच पर इस तरह इस्तेमाल करना घोर निन्दनीय है.

कोतवाली पुलिस को संत समाज ने जो तहरीर दी है उस में पप्पू यादव के साथ ही राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है और जमकर विरोध किया गया.

इस पूरे मामले में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि संत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-Sawan: सावन में जरूर पहनें हरी चूड़ियां…मजबूत होता है ये ग्रह; मिलेंगे कई लाभ