शर्मनाक…चालक आरिफ ने 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में किया दुष्कर्म, बिटिया ने रो-रो कर मां को बताई पूरी घटना-Video

July 19, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची से स्कूल ले जाते वक्त वैन में दुष्कर्म किया और फिर किसी को न बताने की धमकी भी दी लेकिन बच्ची ने मां को सारी बात उस वक्त बता दी जब प्राइवेट पार्ट में हो रहे दर्द को वह नहीं झेल सकी.

इस पर शिकायत लेकर मां स्कूल पहुंची तो आरोपी चालक मो. आरिफ ने मां को धमकाया और चुप रहने के लिए कहा. दूसरी ओर स्कूल प्रबंधक से जब शिकायत की गई तो उन्होंने भी चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर बृहस्पतिवार को मां ने वैन चालक मो. आरिफ व स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज करा दिया. इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

मां ने लगाए ये आरोप

पीड़ित बच्ची की मां हरदोई के कोतवाली देहात निवासी हैं लेकिन वह इस समय लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रह रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपनी चार साल की बेटी का इंदिरानगर स्थित एक स्कूल में दाखिला कराया था। स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार ने ही बच्ची के आने-जाने के लिए वैन की व्यवस्था कराई थी, उनके दो और बच्चे हैं. उन्होने ये आगे बताया कि 14 जुलाई की दोपहर में बच्ची घर पहुंची तो वह उसे खाना खिलाने के लिए बैठ गईं. इसी दौरान बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही. इस पर जब उन्होंने देखा तो प्राइवेट पार्ट जख्मी था. इसके बाद वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं तो वहां डाक्टर ने बताया कि बच्ची जो कुछ भी आपको बता रही है वह सही है. बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कुछ डाला गया है. यानी उसके साथ दुष्कर्म हुआ है.

बच्ची ने रो-रो कर बताई पूरी घटना

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने ड्राइवर की पूरी करतूत रो-रो कर बताई. बच्ची ने बताया कि ड्राइवर अंकल ने सुबह स्कूल ले जाते वक्त उसके साथ वैन में शैतानी की। इसके बाद बच्ची ने मां को इशारों से वैन चालक की घटिया करतूत के बारे में पूरी जानकारी दी जिससे सुनने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने बताया कि घटना के समय बच्ची वैन में अकेली थी।

आरिफ ने दी धमकी

बच्ची की मां ने आरोपी आरिफ पर आरोप लगाते हुए बताया है कि जब उन्होंने उसकी हरकत का विरोध किया तो वह भड़क गया और बोला कि अगर तुम लोगों ने कुछ भी कहा और किया तो बच्ची को गायब कर दूंगा और पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हालांकि आरोपी के तमाम दवाब बनाने के बाद भी पीड़ित परिवार कमजोर नहीं पड़ा और हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इस धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार को इंदिरानगर थाने में वैन चालक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण अधिनियम), दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने और प्रबंधक के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कराया है। इस केस की विवेचना की जिम्मेदारी एसपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह को दी गई. इसको लेकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और स्कूल प्रबंधक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है.

बच्ची को मार-पीटकर डराया गया

पुलिस ने इस केस को लेकर मीडिया को दिए बयान में बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची ने विरोध किया था लेकिन उसे मारपीट कर डरा दिया गया जिससे बच्ची सहम गई थी और वह अभी भी दहशत में है हालांकि मां के पूछने पर उसे बमुश्किल किसी तरह से मां को पूरी घटना बता दी. तब जाकर चालक पुलिस की गिरफ्त में आया है।

अभी नहीं बरामद हुई वैन

जिस वैन में आरिफ ने घटना को अंजाम दिया वह वैन अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. जबकि वैन की बरामदगी बेहद अहम है क्योंकि घटना को उसी में अंजाम दिया गया है. हालांकि आरोपी अब जेल में है लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए वैन का बरामद होना जरूरी है. इसलिए पुलिस लगातार वैन की खोज कर रही है. इस सम्बंध में एसीपी ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम जानकारी दी है. उसी आधार पर वैन की तलाश की जा रही है। अगर कोई साक्ष्य छिपाने या मिटाने का प्रयास करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कहीं वैन में आने-जानें वाली अन्य बच्चियों के साथ भी तो…

पुलिस इस मामले में अब वैन में आने-जाने वाली सभी बच्चियों के परिवारवालों से सम्पर्क कर जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं अन्य बच्चियों के साथ भी तो चालक आरिफ इस तरह की हरकत तो नहीं करता था.अंदेशा है कि शायद आरोपी पहले भी बच्चियों से ऐसी हरकत करता रहा हो। इसलिए हर बिंदु पर पुलिस तफ्तीश कर रही है. पुलिस की एक टीम उस वैन से स्कूल जाने वाली छात्राओं की जानकारी जुटा रही है और इसके लिए स्कूल से सभी बच्चियों की डिटेल मांगी गई है.

स्कूली वैन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश भी ठेंगे पर

बता दें कि साल 2024 में ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में चलने वाली सभी स्कूल वैन में सीसीटीवी कैमरे लगाना का आदेश जारी किया था लेकिन इस वैन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. यानी स्कूल ने सरकार के आदेश के भी ठेंगे पर रखा और घटना होने के बाद वह लगातार चालक को बचाता रहा. पीड़ित बच्ची की मां ने स्कूल प्रबंधक पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है.

ये भी पढ़ें-स्कूटी पर जा रही लड़कियों का बीच सड़क हुआ खतरनाक एक्सीडेंट…Video