दूधिए की घिनौनी करतूत… पहले दूध में थूका और फिर दे दिया शुक्ला जी के घर में; CCTV सामने आने के बाद मचा बवाल-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दूधिया पहले दूध निकालता है और फिर बर्तन में थूक कर ग्राहक को दूध दे देता है. सोशल मीडिया पर ये सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. हिंदू महासभा ने इसे “थूक जिहाद” कहते हुए दूधिया पर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं पीड़ित ग्राहक ने भी थाने में लिखित शिकायत दी है.
बता दें कि ये मामला लखनऊ के गोमतीनगर से सामने आया है. इस सम्बंध में पीड़ित लव शुक्ला ने बताया कि वह आज सुबह अपने घर का सीसीटीवी चेक कर रहे थे. इसी दौरान दूधिया की ये हरकत देखी तो उनका माथा ठनक गया. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि वह सालों से उनके घर में दूध दे रहा है और इसी तरह से संक्रमित करके दूध पिला रहा है. उसने दूषित दूध हमारे घर में दिया है. उस पर कड़ी कार्रवाई करें.
लव शुक्ला ने बताया कि दूधिया ने अपना नाम पप्पू बताया था जबकि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ है. उसकी इस हरकत से पूरा घर सदमे में है. वह न जाने कब से ये हरकत कर रहा था और हम सभी को दूषित दूध पिला रहा था. तो वहीं हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि लव शुक्ला सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष हैं. लव ने मोहल्ले के ही तीन और लोगों को साथ लेकर गोमतीनगर थाने शिकायत दर्ज कराई है. इस मौके पर उनके साथ हिंदू महासभा से शिशिर चतुर्वेदी भी थे। सभी लोगों ने शिकायत देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
तो वहीं शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि पीड़ित लव शुक्ला को दूधिए ने पप्पू नाम बताया था और वह हिंदू समझकर उससे दूध ले रहे थे जबकि वह मुस्लिम है और उसने ये घिनौना काम किया है. इसी तरह के काम करके समाज में नफरत फैलाने का काम कुछ इस तरह के लोग कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. तो वहीं आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. साथ ही ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि ये दूधिया और कहां-कहां दूध देता था और उन सभी घरों व आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.
क्या ये सब करते ज़रा भी शर्म नहीं आती… कितनी घृणा भरी बात है, दूधिया थूक के दूध घरों में दे रहा था, CCTV में कैद हुईं घिनौनी करतूत, मोहम्मद शरीफ नाम है दूध वाले का अपना नाम पप्पू बताता है। #लखनऊ गोमती नगर का मामला #lucknow #UttarPradesh #Hindus #muslims #Milk #SanatanDharma pic.twitter.com/geLkqfuDuQ
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) July 5, 2025
ये भी पढ़ें-हिंदुओं को बड़ा झटका…मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला