Meerut: अधिवक्ता से बीच सड़क मारपीट…नाक की टूटी हड्डी; एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
Meerut: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक अधिवक्ता बाजार में अपनी बाइक खड़ी कर रहा है कि तभी एक दुकानदार आता है और उससे बहस शुरू कर देता है. इसी दौरान एक युवक भी आ जाता है और अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर देता है. बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र ने मिलकर अधिवक्ता की बिना किसी बात की मारपीट की जिससे नाक की हड्डी टूट गई.
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. बताया जा रहा है कि वकील एक दुकान के पास बाइक खड़ी कर रहे थे हालांकि वह बाइक छोड़कर कहीं गए भी नहीं थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि ये घटना 26-27 मार्च के आस-पास की बताई जा रही है. इस घटना के बाद से ही अधिवक्ता सवाल कर रहे हैं कि क्या सड़क पर खड़े होना भी गुनाह है या फिर सड़क सम्बधित दुकानदार ने बनवाई.
फिलहाल मारपीट के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन के दर्जनों अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और मेरठ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वकीलों का कहना है कि अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बिना बात के किसी के साथ इस तरह मारपीट पूरी तरह से गैरकानूनी है. आरोपियों को कड़ी सजा मिले ताकि इस तरह की हरकत फिर से कोई दूसरा न कर सके.
मेरठ में दुकान के बाहर वकील ने बाइक खड़ी की, और बाइक के पास ही वकील खड़ा था, बावजूद इसके दुकानदार भड़क गया, और वकील के साथ मारपीट करने लगा, इस मारपीट में वकील के नाक की हड्डी टूट गई,,
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है,
पूछना यह था सड़क क्या दुकानदार के बाप की है, कड़ी कार्रवाई… pic.twitter.com/0I83xUhjQW
— Satire Anuj (@itsAnuj) March 27, 2026
ये भी पढ़ें-पेट्रोल न मिलने पर जमकर हुई मारपीट…30 लोगों पर मुकदमा दर्ज; 4 गिरफ्तार- Video