बैंड-बाजे के साथ दुल्हन बारात लेकर पहुंची दुल्हे के घर…और बदल डाला रिवाज; Video देख हर कोई चौंका
Prayagraj: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन गाजे-बाजे के साथ बारात ले जाते हुए दिख रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन गाजे-बाजे और बारातियों के साथ बारात लेकर दुल्हे को लेने अपने ससुराल पहुंची और इस तरह से दुल्हन ने सदियों पुरानी परम्परा को बदल डाला. मालूम हो कि हमारे यहां बारात लेकर दुल्हा जाता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीडगंज इलाके की रहने वाली दुल्हन तनु 26 नवंबर की रात गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से बारात लेकर मुट्ठीगंज स्थित अपने दूल्हे रजत के घर पहुंची. इस अनोखी पहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे. दुल्हन के पिता राजेश जायसवाल ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह अपनी बेटी की शादी को बेटे की तरह मनाएं.
आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है। लेकिन प्रयागराज से एक अनोखी रस्म देखने को मिली। जहां एक दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंच गई। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष के यहां पहुंचे। #prayagraj pic.twitter.com/NJHkbE5lsV
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 26, 2025
पांच बेटियों के पिता हैं राजेश
दरअसल राजेश जायसवाल की पांच बेटियां हैं और उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को बेटों की तरह प्यार किया और जब शादी की बारी आई तो बेटी की शादी भी बेटे की तरह ही करने की ठानी. इस परंपरा को औपचारिक बनाने के लिए शादी का कार्ड भी विशेष रूप से छपवाया जिसमें लिखा था कि “लड़की की बारात”.
सबसे खास बात यह रही कि विदाई के बजाय दुल्हन के घरवालों ने बारात की आरती उतार कर उसे विदा किया, जैसा कि दूल्हे की बारात में होता है. इस सम्बंध में राजेश जायसवाल ने बताया कि रिश्तेदारों को भी निमंत्रण दिया गया था और सभी ने बारात में शामिल होकर शानदार तरीके से इस शादी का जश्न मनाया.
ससुराल मुट्ठीगंज पहुंचते ही दुल्हन का दुल्हे रजत के परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया. तो वहीं इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है और वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.
आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर ससुराल जाता है। लेकिन प्रयागराज से एक अनोखी रस्म देखने को मिली। जहां एक दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल पहुंच गई। सड़क पर डीजे पर नाचते-झूमते वधू पक्ष के यहां पहुंचे। #prayagraj pic.twitter.com/NJHkbE5lsV
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 26, 2025
nbsp;
ये भी पढ़ें-सड़क पर चलते-चलते अचानक गिरा हट्टा-कट्टा शख्स…फिर नहीं उठ सका; पूरे गांव में मचा हड़कंप-Video