UP News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़…विरोध करने पर थार सवार दबंगों ने छात्रा के पिता को लाठी-डंडों से पीटा-Video
Jalaun: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दबंग एक बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े थार सवार दबंगों ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. इसका जब छात्रा के पिता ने विरोध किया तो दबंगों ने उनको बुरी तरह से पीटा, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए.
तो वहीं सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद ही जालौन पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है. वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए पुलिस ने कहा है कि प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर पूर्व से थाना कोंच पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है तो दूसरी ओर एडीजी जोन कानपुर ने भी जालौन पुलिस को मामले का संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.
#जालौन:- कोंच कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े थार सवार दबंगों ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना की… pic.twitter.com/VXUpqK8wyL
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) October 24, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि कोचिंग जाते वक्त उनकी कक्षा 10 में पढ़ रही बेटी के साथ थार सवार दबंगों ने छेड़छाड़ की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनको पीट दिया. फिलहाल उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. दूसरी ओर पूरी घटना अंग्रेजी शराब ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#जालौन:- कोंच कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े थार सवार दबंगों ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना की… pic.twitter.com/VXUpqK8wyL
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) October 24, 2025
ये भी पढ़ें-Lucknow: मंदिर में बुजुर्ग से चटवाई गई पेशाब…! अखिलेश यादव ने कहा “परिवर्तन…” -Video