सील बंद पैकेट से निकली ब्रेड में चिपका मिला मरा कॉकरोच… Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

September 19, 2025 by No Comments

Share News

Raebareli: अक्सर हम सुबह का नाश्ता चाय या फिर दूध ब्रेड के साथ करते हैं. बच्चों के टिफिन में भी मां कभी-कभी ब्रेड ही रख देती हैं लेकिन ये सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक हो सकती है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से लगाया जा सकता है. कंपनी कितनी लापरवाही से खाने-पीने की इन चीजों को बनाती है ये बात वीडियो से साफ जाहिर हो रही है. यानी कंपनियों को अधिक से अधिक मुनाफे से मतलब है. हमारी सेहत से नहीं.

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यहां के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित भारत बेकरी से ये ब्रेड का पैकेट खरीदा गया जो कि सील बंद था. इसे जैसे ही ग्राहक ने खोला उसकी एक ब्रेड में कॉकरोच और कीड़ा चिपका मिला. इसी के बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन वीडियो बनाने वाले ने ब्रेड में चिपके कॉकरोच और ब्रेड के पैकेट पर लिखे ब्रांड नेम को दिखाया है. पैकेट पर भारत बेकर्स लिखा हुआ दिखाई दे रहा है साथ ही अखण्ड भारत अतुल्य भारत का स्लोगन भी लिखा हुआ है. वीडियो वायरल करने वाले शख्स ने वीडियो को जिलाधिकारी रायबरेली के साथ ही fssaiindia (Food Safety and Standards Authority of India-भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) को भी टैक किया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल अभी इनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं है. ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

ये भी पढ़ें-पत्नी खड़ी सरकार के खिलाफ और पति पुलिस में…जब रोकने आया विरोध प्रदर्शन; कमाल का Video हुआ वायरल