अरे भाई क्या है ये…चौंक गई मैम; जब बच्चे साड़ी में गिफ्ट बांधकर पहुंचे स्कूल-Video

September 26, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि वीडियो किसी सरकारी स्कूल का है और बच्चे साड़ी में बांधकर क्लास के अंदर जैसे ही घुसते हैं. मैम आश्चर्य से चीख पड़ती हैं और कहती है अरे भाई क्या है ये? इसके बाद बच्चे साड़ी की गांठ खोलकर मैम को एक एक कर कई लौकी पकड़ाते हैं. इस अनोखे गिफ्ट को देखकर शिक्षिका कहती हैं कि ये तो 10 दिनों तक भी खत्म नहीं होगी.

इस तरह बच्चों ने अपनी शिक्षिका के प्रति प्यार लुटाया तो वहीं शिक्षिका ने भी बच्चों को असीम प्यार दिया. वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि जो शिक्षक अच्छे होते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, उनको बच्चे इसी तरह प्यार करते हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि शिक्षकों के प्रति बच्चों और उनके परिवार वालों के मन में कितनी श्रद्धा रहती है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि ये किस सरकारी स्कूल का वीडियो है.

ये भी पढ़ें-UP के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही है भारी बारिश… लखनऊ से लेकर 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल