उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-राजस्थान तक पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड…मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

November 26, 2026 by No Comments

Share News

Weather Update: नवम्बर का महीना खत्म होने को है और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने अहाट दे दी है. मौसम विभाग का ताजा अलर्ट ने राजस्‍थान वालों को परेशान कर दिया है. दरअसल 26 से 28 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्‍थान के अलग-अलग हिस्‍सों में कोल्ड वेव यानी शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है.

मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि ठिठुरन रात और सुबह के वक्‍त बढ़ जाएगी. राजस्थान के कई इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है. तो वहीं दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश भी मौसम विभाग ने आधिकारिक कोल्ड वेव के दायरे में आने की बात कही है. इन क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आने की बात भी मौसम विभाग ने कही है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में घने कोहरे की भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त उपाय कर लें. बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाए. राजस्‍थान में ठंड 27 नवंबर को राज्‍य में मौसम ड्राय रहने की सम्भावना है. तो वहीं अजमेर, शेखावाटी और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है. सीकर में न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की सम्भावना है. तो वहीं चूरू में पारा 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की सम्भावना है. अजमेर में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री और कोटा में 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

दिल्‍ली

दिल्ली के कुछ इलाकों में 27 नवंबर को सुबह और रात में घना कोहरा रहने की सम्भावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम ठिठुरन हो सकती है. तो वहीं कल यानी 27 नवम्बर को दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे लगभग 8 से 10 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश

उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड तो पड़ेगी ही साथ ही घना कोहरा भी होने की सम्भावना है.दिन में मौसम ड्राय रह सकता है. राजधानी लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहने की सम्भावना है, वाराणसी में रात का तापमान करीब 14 डिग्री तक रह सकता है.तो वहीं दिल्ली के पड़ोसी एनसीआर के शहर नोएडा में यह लगभग 12 डिग्री और आगरा में 11 डिग्री तापमान रहने की आशंका है.

हरियाणा

हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. सड़क पर चलते वक्त लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर में धूप निकल सकती है लेकिन सुबह ठंड पड़ने की सम्भावना है. फरीदाबाद में पारा 11 डिग्री तक तो वहीं गुरुग्राम में न्‍यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री रहने की सम्भावना है. करनाल में करीब 9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रोहतक में तापमान 10 डिग्री तक रहने की सम्भावना है.

ये भी पढ़ें-Solar Panel Insurance: अब छतों पर लगे सोलर पैनल पर भी बीमा… टूट-फूट गया तो मिलेंगे 2 लाख!