क्या पाकिस्तान की आंखों की किरकिरी बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी…? आखिर क्यों लगा ये गम्भीर आरोप! Video
Vaibhav Suryavanshi: मात्र 15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है तो वहीं कुछ लोगों की नजर में वह खटकने भी लगे हैं. आईपीएल 2026 में एक तूफानी शतक जड़ने के बाद यह बाएं हाथ का बल्लेबाज लगातार हर मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा है और भारत का स्टार बल्लेबाज बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है तो वहीं भारत का दुश्मन देश पाकिस्तान की आंख में वैभव की बल्लेबाजी खटकने लगी है.
दरअसल पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी को AI चिप लगे बल्ले इस्तेमाल करने वाला खिलाड़ी करार देते हुए जांच की मांग उठाई है. हालांकि ये बात उन्होंने एक शो में मजाक में कही और वैभव की बल्लेबाजी की खूबियां भी गिनाई हैं.
वैभव राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं और वह अभी मात्र 16 साल के हैं. दुनिया भर में इस युवा ओपनर की जमकर तारीफ हो रही है. IPL 2026 की शुरुआत से ही धुआंधार प्रदर्शन कर उन्होंने ये बता दिया है कि वह भारत के स्टार बल्लेबाज बनने वाले हैं. सूर्यवंशी इस समय टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं और दुश्मन देश पाकिस्तान में भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
Riyan Parag couldn’t stop laughing when Vaibhav Suryavanshi completed yet another fifty in just 15 balls.
Bro was like: “Is this kid really a human?” 😭🤣 pic.twitter.com/4FlVKIdnrU
— AK 45 (@ImRo45_Club) April 25, 2026
पाकिस्तान ने की जमकर तारीफ
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने ‘स्मैशहिट’ नामक एक शो में सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और मजाकिया अंदाज में बल्ले की जांच की मांग तक कर डाली. वह बोले वह लड़का क्या है! जैसे WADA डोपिंग टेस्ट करता है, उसे किसी लैब में भेजा जाना चाहिए, शायद उसके अंदर कोई AI चिप लगी हुई है. उसके बैट की जांच करानी चाहिए. वह बिल्कुल अविश्वसनीय है, यार. उन्होंने आगे ये भी कहा कि मतलब, मुझे उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. वह क्या खिलाड़ी है.
हंसते हुए नियाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि उसने SRH के खिलाफ थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की, उसका स्ट्राइक रेट 300 होना चाहिए था. इसी के साथ ही नियाज ने मेडिकल पक्ष को समझाते हुए कहा कि ये अच्छा है कि मेडिकल तौर पर जब आप 18 साल के होते हैं, तो आपके पूरे शरीर की शेप बनना शुरू हो रहा होता है और आपके कंधे गोल हो जाते हैं, मांसपेशियां बनती हैं, ट्राइसेप्स, बाइसेप्स और आपका कोर मजबूत हो रहा होता है क्योंकि उस समय हार्मोन, टेस्टोस्टेरोन का पीक होता है.
That hairstyle adjustment by Vaibhav Suryavanshi right after smashing a 36-ball hundred. 🥶👌
Bro casually said: “Too easy for me.” 😭
AURA TRULY PEAKED HERE. 💥pic.twitter.com/FWfKcOfpwM
— AK 45 (@ImRo45_Club) April 25, 2026
जब पैदा हुआ विराट विश्व चैम्पियन थे
नियाज ने सूर्यवंशी की खासियत के बारे में जिक्र करते हुए कहा है कि वह अभी मात्र 16 साल के हैं. यानी जब वह पैदा हुआ था, तब विराट कोहली पहले ही वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे और अब आप सभी उसमें क्या देखते हैं? वह आगे कहते हैं कि मैंने उसके बारे में यह जानने की कोशिश की कि फर्क क्या है. वह कहते हैं कि ठीक है, उसके पास बहुत अधिक तकनीक नहीं है लेकिन यह उसकी ताकत नहीं, बल्कि उसकी तकनीक है, जो उसे इस तरह खेलने में मदद करती है. वैभव की तारीफ करते हुए वह आगे कहते हैं कि उसके खेल में उसकी कलाई बहुत बड़ा फैक्टर है और उसका आर्क भी.
Video of 9 years old Vaibhav Suryavanshi during the lockdown.
It’s all about the Hardwork & Passion. 🔥 pic.twitter.com/lLHWLtvJLY
— AdityaVarma (@AdityaVarma45_) April 25, 2026
क्या कहते हैं सूर्यवंशी के आंकड़े
बता दें कि IPL 2026 में सूर्यवंशी ने 8 मैचों में 357 रन बना लिए हैं. इस तरह से वह अभी तक के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस दौरान वह एक शतक भी जड़ चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 234 से अधिक का है. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के तमाम क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया है जिससे साफ होता है कि वह आगे चलकर बड़ा नाम बनने वाले हैं. तो वहीं वह आरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नम्बर पर चल रहे हैं. सूर्यवंशी विराट कोहली, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. अभी तक सूर्यवंशी के नाम दो अर्धशतक और एक शतक दर्ज हो चुका है, उनके बाद राहुल तीसरे, हेनरिक क्लासेन चौथे, शुभमन गिल पांचवें और कोहली छठे नम्बर पर चल रहे हैं. टॉप-10 की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन एक मात्र विदेशी खिलाड़ी है.
वैभव सूर्यवंशी के बैट में शायद AI चिप ,पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट ने की लैब में भेजने की मांग
पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नोमान नियाज ने कहा है कि हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी एआई चिप लगे बैट से खेल रहे हैं जिससे पावर जेनरेट हो रहा है। नियाज ने ये बातें हल्के-फुल्के अंदाज… pic.twitter.com/OUvRtBKiDH
— News Leader (@NewsLeaderLive) April 27, 2026
ये भी पढ़ें-भारत को मिला पहला पैरा पिकल बॉल खिलाड़ी…शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के शिक्षक विवेक सिंह ने रचा इतिहास