रोज खाना खिलाने वाली वृद्धा का निधन…शव से चिपका रहा बंदर; भावुक कर देने वाला Video वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर रखा हुआ है और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है तो वहीं शव से एक बंदर चिपका हुआ है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला रोज बंदरों को खाना खिलाती थी. अचानक उनका निधन हो गया और फिर जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे एक बंदर आकर बुजुर्ग के शव से चिपक गया.
यह वीडियो बेंगलूरु के पास एक छोटे से कस्बे का बताया जा रहा है. वृद्धा की उम्र करीब 85 वर्ष थी. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो गया तो वहीं मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके. इस वीडियो को देखकर साफ होता है कि जानवर बोल भले ही नहीं पाते हैं लेकिन अपने भावों को कैसे प्रदर्शित करना है, ये उनको बखूबी आता है और उनको इस बात का अहसास भी बखूबी होता है कि कौन उनका भला चाहता है. इस वीडियो में बंदर जिस तरह से अपने भावों को प्रदर्शित कर रहा है उसे देखकर लगता है कि मानो वह यह समझ गया हो कि अब वो खाना खिलाने वाली कभी वापस नहीं आएगी और वह मानो बुजुर्ग महिला को अंतिम विदाई की सलामी दे रहा हो.
बेंगलूरु के पास एक छोटे से कस्बे में बंदरों को रोज़ खाना खिलाने वाली एक वृद्धा का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
उनकी अंतिम विदाई में एक बंदर आया… मानो वह अकेले ही उन्हें अपना आखिरी सलाम देने पहुंचा हो। pic.twitter.com/dfsMXuIPqR
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) April 2, 2026