लड़की ने की बॉयफ्रेंड से शादी…परिवार ने गाजे-बाजे के साथ निकाल दी अंतिम यात्रा-Video
Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग गाजे-बाजे के साथ अर्थी निकाल कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि किसी कि अंतिम यात्रा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा जिसे से सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती सविता कुशवाह कुछ दिनों पहले लापता हो गई थी. इस पर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस पर बड़े जतन के बाद पुलिस उसे ढूंढ सका और जब उसके घरवालों से मिलवाया तो उसने अपने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया क्योंकि वो बॉयफ्रेंड संजू मालवीय से शादी कर चुकी थी. हालांकि युवती के इस कदम पर परिवार ने नाराजगी जताई लेकिन फिर बालिग होने के कारण युवती को उसके पति के साथ जाने दिया गया.
इसके बाद परिवार ने आटे का एक पुतला बनाया यानी सविता का प्रतीक स्वरूप पुतला बनाया और फिर उसे अर्थी पर लिटा दिया. यही नहीं गाजे–बाजे के साथ इस अंतिम यात्रा को निकाला गया और फिर सविता को मृत मानकर पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना से पूरा परिवार आहत है. भाई राजेश कुशवाह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बहन को परिवार ने बड़े ही लाड़ प्यार से पाला था और हमेशा उसकी हर इच्छा पूरी की लेकिन वो एक लड़के के चक्कर में हम सबको इस तरह से छोड़कर चली गई. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कदम उठाएगी. इसलिए हमने अपने अरमानों की अर्थी निकाल ली है और अब हमारा उससे कोई सम्बंध नहीं.
मध्य प्रदेश –
विदिशा में 23 वर्षीय सविता कुशवाह लापता हो गई। पुलिस ढूंढकर लाई तो उसने फैमिली संग जाने से मना कर दिया। वो बॉयफ्रेंड संजू मालवीय से शादी कर चुकी थी।फैमिली ने आटे से सविता का प्रतीक स्वरूप पुतला बनाया। उसे अर्थी पर लेटाया। गाजे–बाजे से अंतिम यात्रा निकाली। फिर… pic.twitter.com/GiHoCEvlQF
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 21, 2025
ये भी पढ़ें-ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सड़क पर महिला को जड़े थप्पड़…सिर से निकला खून- Video