Viral Video: महिला पुलिस का Reel हुआ वायरल, झूमीं “कातिलाना तेरी आंखें…” गाने पर
Viral Video: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के रील बनाने का सिलसिला तमाम कार्रवाईयों के बाद भी जारी है. इसी दौरान एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिपाही “कातिलाना तेरी आंखें..आंखें भी करती हैं बातें…”, गाने में अपनी नशीली आंखों से एक्शन कर रही हैं. बताया जा रहा है कि, महिला सिपाही रायबरेली जिले की महाराजगंज कोतवाली में तैनात है. महिला सिपाही का नाम शुगन शर्मा है. हालांकि इससे पहले भी तमाम पुलिसकर्मियों के रील सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और कईयों पर तो कार्रवाई भी हुई है.
यूपी पुलिस गाइडलाइन का नहीं कोई फर्क
बता दें कि सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यूपी पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. इस एडवाइजरी को इसी साल फरवरी महीने में जारी की गई थी, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए तमाम तरह की बंदिशें लागू की गई हैं. गाइडलाइन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स बनाकर डालना, ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का निजी इस्तेमाल करना, ड्यूटी के दौरान का किसी भी प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मनाही है. इसके अलावा पुलिस लाइन ऑफिस, फायरिंग का लाइव टेलीकास्ट लेक्चर, कोचिंग या फिर वेबिनार में वर्दी में हिस्सा लेने पर भी रोक है.
यहां देखें वीडियो