Viral Video: छात्र नेताओं ने छात्राओं के पैरों पर लोट-लोट कर मांगे वोट, कहा “बस सिर पर हाथ रख दो”, वायरल हुआ वीडियो
August 26, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक लड़का रोड पर चल रही लड़की के पैरों को पकड़ कर गिर जाता है और गिड़गिड़ा रहा है। इसी दृश्य के दूसरी ओर एक लड़का दो लड़कियों से हाथ जोड़कर विनती करते नजर आ रहा है और पूरी तरह से सड़क पर हाथ जोड़कर लेटा हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियां हंसते हुए कह रही हैं कि भइया हटो…
वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है जमीनी नेता…तो वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है ये मातृ भूमि हमारे लोहागढ़ महाराजा सूरजमल की जाट नगरी भरतपुर msj कॉलेज का विहंगम दृश्य हैं। फिलहाल बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के भरतपुर के एमएसजी कॉलेज का है। यहां छात्र चुनाव को लेकर लड़के जोरदार प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं।