प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी…पति ने मुंह पर पानी फेंक धो दिया सिंदूर; फिर किया हैरान करने वाला ये काम- Video

Share News

Viral Video: दुनिया आज कहां से कहां जा रही है, वो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल होते वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. लगातार लोगों का चारित्रिक पतन होते दिखाई दे रहा है. कहीं महिला होने वाले दामाद के साथ भागी जा रही है तो कहीं पति को छोड़कर प्रेमी के साथ. कहीं तो प्रेमी के साथ पति को मौत के घाट भी उतारा जा रहा है. कहीं-कहीं पति महिला को मौत के घाट उतार रहा है.

रोज आती इस तरह की खबरों से लोगों का रिश्तों पर से भरोसा उठता जा रहा है. इसी तरह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी जाती है. उसका पति उसे रास्ते में पकड़ लेता है और फिर बिना देरी किए उसके मुंह पर पानी फेंक कर पहले उसका सिंदूर धो देता और फिर तुरंत सिंदूर लाकर उसके प्रेमी को देता तो वहीं प्रेमी उसकी मांग भरता दिखाई दे रहा है. हालांकि इस दौरान महिला अपना चेहरा छुपाते हुए दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कोई महिला को बेवफा कहते हुए पति की तारीफ कर रहे हैं तो कोई इसे कलयुग का नतीजा कह रहे हैं. वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल ये घटना कहां से सामने आई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-पानी पिला-पिला के मारा…गरम पानी डाल के मारा… प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने रो-रो कर बताई दरिंदगी की कहानी; प्राइवेट पार्ट पर हथौड़े से वार का आरोप-Video