West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल में चुनाव के दौरान देशी बमों से हमला…दहला पूरा इलाका-Video

April 23, 2026 by No Comments

Share News

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान हिंसा से पूरा इलाका दहल गया. गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के नौदा (Nowda) विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अचानक देशी बमों से हमला कर दिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वोट डालने आए मतदाताओं के बीच भगदड़ मच गई.इस तरह के हमले को बंगाल चुनाव की गरिमा और सुरक्षा के लिए गहरा दाग माना जा रहा है.

सोशल मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक, हमला एक भीड़भाड़ वाले रास्ते पर किया गया था. इस कारण मौके पर मौजूद कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. हमला होते ही घायलों की चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा और सड़क पर खून के धब्ब बिखरे दिखे. इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया. हमले से चुनाव आयोग और प्रशासन के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ गई हैं.

बता दें कि मुर्शिदाबाद जिला हमेशा से संवेदनशील रहा है. इसलिए यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की बात की जाती रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दावा किया गया है कि हमला मतदान केंद्र से महज कुछ ही दूरी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा किया गया. एक के बाद एक कई देशी बम फेंके गए. घटनास्थल पर जैसे ही बम फटा पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया.

बताया जा रहा है कि हमलावर गलियों के रास्ते आए थे और भारी संख्या वाले स्थान पर हमला कर भाग गए. ये वो इलाका बताया जा रहा है जहां से लोग अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे. घटनास्थल की भयावह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बयां कर रहे हैं.

फिलहाल नौदा में हुए इस बम हमले में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आए हैं और घायलों में महिलाओ और बुजुर्गों की संख्या अधिक है.

तो वहीं नौदा में बमबारी की खबर सामने आते ही सियासत भी तेज हो गई है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है. टीएमसी नेताओं ने हमले के पीछे विपक्षी दलों के समर्थकों का हाथ होने का दावा किया है और आरोप लगाया है कि पोलिंग एजेंट को भगाने और मतदाताओं को डराने के लिए ये साजिशन हमला है तो वहीं भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है और कहा है कि हार के डर से हिंसा का सहारा लिया जा रहा है.

nbsp;

तो वहीं हमले को लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का बात कही है. फिलहाल इस हमले के बाद नौदा सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखें. इसी के साथ ही अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है. पुलिस बमबारी के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है.

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा की खबरें हमेशा से सामने आती रही हैं लेकिन इस बार के चुनाव में उम्मीद की जा रही थी कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस बार इस तरह के हमलों को रोक देंगे लेकिन स्थानीय प्रशासन से सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए. तो वहीं मीडिया में लगातार खबरें सामने आ रही थीं कि मुर्शिदाबाद का नौदा इलाके में पिछले कई हफ्तों से पुलिस लगातार बम बरामद कर रही थी.

चुनाव से पहले भी पुलिस ने छानबीन में यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए थे. अब इस हमले से साफ होता दिख रहा है कि चुनावी रंजिश की जड़ें यहां पर कितनी गहरी हैं. सोशल मीडिया पर घटनास्थल के वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर चुनाव के लिए बंगाल की धरती पर निर्दोषों का आखिर कब तक खून बहाया जाता रहेगा?

भाजपा नेता पर हमला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग पहले तो कुमारगंज के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर चिल्लाते हैं फिर हमला कर देते हैं और पुलिस सरकार को बचाने की कोशिश करती है. आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोला हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि ये आम जनता है कार्यकर्ता नहीं और ये वोटर लिस्ट से नाम कटने की वजह से क्रोधित होकर शुभेंदु सरकार पर हमला किया.

कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो पक्ष लाठी-डंडे से लडते दिख रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026, मुर्शिदाबाद में टीएमसी और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच वोटिंग के दौरान झड़प हो गई.

ये भी पढ़ें-Udhampur Accident: गहरी खाई में गिरी बस के उड़े परखच्चे…16 की मौत, 20 से अधिक घायल-Video