Udhampur Accident: गहरी खाई में गिरी बस के उड़े परखच्चे…16 की मौत, 20 से अधिक घायल-Video
Jammu and Kashmir’s Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 16 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक घायल हैं. हादसा रामनगर क्षेत्र के कागोर्ट गांव में हुआ है. एक यात्री बस यहां से गुजर रही थी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. लोगों का कहना है कि यहां पर एक ब्लाइंड कर्व था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. हादसे की तमाम फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिससे साफ पता चल रहा है कि हादसा कितना भयावह था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. फिलहाल घायलों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मदद की और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस के साथ ही अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची. बचाव कार्य तेजी से जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. हालांकि कई घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं…#JammuKashmir #Udhampur #RoadAccident #LatestNews… pic.twitter.com/WL5c8Hno3X
— Nedrick News (@nedricknews) April 20, 2026
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर कहा कि उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर से बात हुई है. मौके पर सभी आवश्यक मदद की जा रही है. गम्भीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और स्थानीय प्रशासन को हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए हैं.
मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.
तो वहीं स्थानीय प्रशासन दुर्घटना की वजह की जांच कर रही है. फिलहाल प्रारम्भिक जांच में ब्लाइंड कर्व की बात ही सामने आ रही है. तो हीं चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को भी घटना की वजह माना जा रहा है. फिलहाल अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं मृतकों की भी पहचान की जा रही है. अभी तक डिटेल सामने नहीं आ की है.
#WATCH उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के कनोटे गांव में एक बस का एक्सीडेंट हो गया।
10 लोगों की मौत हो गई है, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घायलों को उधमपुर के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है: जम्मू-कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/3ypBbNBcLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
बता दें कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. इससे साफ होता है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी और सड़क सुरक्षा की अभी जरूरत है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल इस तरह की घटनाएं रुके इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. कई बार तो सेना का वाहन भी इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुका है और हमारे जवान इस तरह की घटनाओं में मारे गए हैं. ऐसे में सरकार को इस सम्बंध में जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-यू ट्यूब पर ऐसे बढ़ा सकते हैं कमाई…अगर आ रहे हैं 5 लाख व्यूज; तो जानें कितनी होगी कमाई?