अब जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी…योगी कैबिनेट ने 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

Share News

Yogi Adityanath Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है जिसमें एक परशुरामपुरी भी है. बता दें कि बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे गए थे लेकिन मदरसा शिक्षा से जुड़े एक प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

तो वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर अब परशुरामपुरी करने की तैयारी है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर ब्राह्मण संगठनों का कहना है कि चुनाव पास आते देखकर ब्राह्मणों को मरहम लगाने का काम सरकार कर रही है लेकिन इनके झांसे में अब नहीं आएंगे. मालूम हो ब्राह्मणों का विरोध यूजीसी बिल से शुरू हुआ था और इसी बीच बिहार में समाजसेवी भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर किए जाने के बाद से ही ब्राह्मण भाजपा सरकार से नाराज है और लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहा है.

भगवान परशुराम की है जन्मस्थली

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर पुरशुरामपुरी कर दिया गया है. यह जगह भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है. केंद्र सरकार से अनापत्ति (NOC) मिलने के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

तो वहीं कैबिनेट ने मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवां बीमा योजना, स्टार्टअप नीति-2026 के साथ ही उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन और होमगार्ड्स के सिए पांच लाख रुपए तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कई प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाई गई है. तो वहीं लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पेंशन से जुड़े मामलों में संशोधन के साथ ही मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड तथा अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है.

श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी मेडिकल कॉलेज की सीटें

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि करीब 1.60 लाख होमगार्ड्स और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. तो वहीं गोरखपुर और मुरादाबाद में सौ-सौ बेड के ईएसआईसी अस्पताल स्थापित करने के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज की आधी सीटें आरक्षित रहेंगी.

खिलाड़ियों की सीधी भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सीधी भर्ती से सम्बंधित नियमों में भी संशोधन को मंजूरी दी गई है. इसके तहत अब पात्र खिलाड़ियों की समूह ख और ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी.

यहां स्थाापित होंगे विश्वविद्यालय

गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय तो बिल्हौर में महर्षि योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय और फतेहपुर में ठाकुप युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी भी दे दी गई है. तो वहीं रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है.

पशुओं का होगा बीमा

बता दें कि मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को लागू करने का भी फैसला लिया गया है. इसके तहत पशुओं का बीमा कराया जाएगा. इस योजना के तहत प्रीमियम का 85 प्रतिशत हिस्सा सरकार का और 15 प्रतिशत पशुपालक का हिस्सा होगा. बीमा का लाभ प्राकृतिक आपदा, बीमारी या दुर्घटना में पशु की मृत्यु होने पर पीड़ित को मिलेगा.

वाराणसी में होगी इसकी स्थापना

श्रम विभाग के प्रस्ताव को लेकर वाराणससी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए फ्री में भूमि आवंटित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-मैं ब्राह्मण हूं इसलिए धमकी दी और नम्बर कम कर दिए… छात्रा की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य बर्खास्त-Video