“विद्यालय में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाना किसी नज़रिए से गलत नहीं…” बोले यूपी सीएम योगी, सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ यूं दिया जवाब; शिक्षक संगठन ने कही ये बात-Video
Yogi Adityanath: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि विद्यालय में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाना किसा भी नजरिए से गलत नहीं है. इसी के साथ ही उन्होंने शिक्षकों के लिए भी कहा है कि वह भी इस कार्य में आगे आएं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम अपने घर में साफ-सफाई करते हैं तो वो किसी भी लिहाज से गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि अपना काम स्वयं करना ये तो स्वावलम्बन का लक्षण है.
मालूम हो कि अक्सर ही मीडिया में सरकारी स्कूलों में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने व साफ-सफाई की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी बात को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही है तो वहीं उनकी इस बात को लेकर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा है और कहा है कि इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री जी अपने दफ्तर से करें. सोशल मीडिया यूजर नीतू कुमारी ने कहा कि इसकी शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री जी अपने दफ्तर से करें। सभी आइएएस और दूसरे बाकी अधिकारी भी अपने दफ्तर में झाड़ू लगाएं, उसका फोटो ट्वीट करें, यह बदलाव स्वतः ही नीचे के स्तर तक पहुंच जाएगा।
तो वहीं पवन पटेल नाम के सोशल मीडिया यूजर ने कहा है कि तो फिर जो सफाई कर्मी हैं उनको क्यों रखा, आप तो चाहते ही है कि गरीब का बच्चा पढाई न करके स्कूल में झाड़ू लगाए। तो वहीं परेश रावल (FC) ने इस वीडियो पर चुटकी ली है और कहा है कि मतलब सफाई कर्मचारी की नौकरी खतरे में है. इसी तरह से सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल सीएम योगी आदित्यनाथ पर दाग रहे हैं. हालांकि शिक्षक नेताओं का कहना है कि हकीकत में होता ये है कि अगर किसी भी सरकारी स्कूल में झाड़ू लगाते या फिर साफ-सफाई करते हुए बच्चों की खबरें सामने आती हैं तो अमूमन स्कूल के सम्बंधित हेड मास्टर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाती है.
हालांकि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक महासभा के प्रांतीय संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी, दिनकर त्रिवेदी, विकास तिवारी, अर्चित शुक्ला, मनीष निगम, अर्चना गौतम, सीमा रानी आदि शिक्षक नेताओं ने सीएम योगी की इस बात का समर्थन किया है और कहा है कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. इसी के साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांग भी सरकार के सामने रखी है. इसी के साथ ही अनुग्रह त्रिपाठी ने ये भी कहा कि शासन स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित हो. प्राथमिकता के आधार पर उनको सफाई कार्यों के लिए परिषदीय विद्यालयों में संलग्न किया जाए. ताकि परिषदीय विद्यालय में प्याप्त गंदगी का निस्तारण हो सके.
जरूरी सूचना: (बेसिक शिक्षा से जुड़ी समस्याओं व खबरों की जानकारी देने के लिए कृपया archanakhabarsting@gmail.com पूरे साक्ष्य व तथ्यों के साथ मेल करें. आपकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी.)
ये भी पढ़ें-Navratri Special: नवरात्र के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या होता है नुकसान?
विद्यालय में बच्चों और शिक्षक द्वारा साफ़ सफ़ाई करने के परिपेक्ष्य में झाड़ू लगाना किसी नज़रिए से गलत नहीं है।
~मा.मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/1RVQi6Izhr— बेसिक शिक्षा: सूचना और सामग्री (@Info_4Education) October 3, 2024