AKTU News: 20वां दीक्षांत समारोह 26 नवम्बर को, 92 मेधावियों के गले में लटकेगा पदक, 48348 छात्रों को मिलेगी डिग्री, देखें विद्या परिषद की बैठक में क्या लिए गए निर्णय

November 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का 20वां दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके पहले कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित विद्या परिषद की बैठक में सभी पदक और पीएचडी का अनुमोदन किया गया।

दीक्षांत समारोह में अलग-अलग पाठ्क्रमों के 48348 छात्रों को डिग्री भी दी जाएगी। समारोह में जहां 92 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया जाएगा, वहीं 81 छात्र-छात्राओं को पीएचडी अवार्ड होगी। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवृत्ति पर मुहर लगी। आपको बता दें कि बीटेक के 31309, बीफार्मा के 5447, बीएचएमसीटी के 200, बीआर्क के 268, बीएफएडी के 57, बीडेस के 19, एमबीए के 8273, एमसीए के 2571, एमबीए आइएनटी के 52, एमसीए आइएनटी 40, पीएचडी के 81, बीवीवोसी के 16 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।