Garlic Soup: सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो लहसुन सूप का करें सेवन, देखें सामग्री और बनाने की सरल विधि

December 10, 2022 by No Comments

Share News

मौसम में बदलाव होते ही बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग सभी सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं और ये सिलसिल एक-दो हफ्ते ही नहीं, पूरा महीना-महीना के लिए जारी रहता है। ऐसे में अगर हम थोड़ी आयुर्वेदिक सलाह भी मान लें तो हमारे शरीर के लिए बेहतर हो सकता है। तो देखें गार्लिक सूप बनाने की विधि, आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव के अनुसार-

सामग्री
1 चम्मच घी, 10-12 लहसुन की कलियां, 1/4 टुकड़ा अदरक, 10-12 काली मिर्च पिसी हुई, थोड़ी-सी दालचीनी पिसी हुई, 1 चम्मच भूना पिसा जीरा, स्वादानुसार नमक।

विधि
सबसे पहले लहसुन की 10-12 ताजा कलियां लेकर उन्हें छील लें। फिर लहसुन, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी सभी सामग्री मिक्स कर लें। अब एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालें और उसमें ऊपर एकत्रित की गई सामग्री डालें तथा मिश्रण आधा रहने तक पकाएं। तत्पश्चात पिसा जीरा, नमक मिलाएं और अच्छी तरह पकने दें। अब एक पैन में घी को गरम करके चुटकी भर हींग डालें, जीरा तड़काएं और उबलते सूप में मिला दें और अच्छीतरह 5-7 उबाल आने पर आंच बंद कर दें। अब एक बाउल में भर कर गरमा गरम गार्लिक सूप परोसें। सर्दी-जुकाम में फायदेमंद यह सूप शीघ्र ही आपको राहत प्रदान करेगा। (photo credit social media)