पिटबुल ने 6 माह के बच्चे पर किया हमला…गम्भीर रूप से घायल; दिल दहला देने वाला Video वायरल
Pitbull Attack: सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि पिटबुल गोद में मौजूद एक 6 माह के बच्चे पर हमला कर देता है और उसे नोचने लगता है. हालांकि लोग छुड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह इतनी तेज जबड़े में दबा लेता है कि बच्चे को छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. बड़ी मुश्किल से पिटबुल कुत्ता बच्चे को छोड़ता है लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह से घायल हो चुका था.
घटना हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी से सामने आई है. मामले में मालिक पर भी सवाल उठ रहे हैं. घटना के बाद बच्चे की दादी ने कुत्ते के मालिक पर इलाज का खर्चा ना देने का बड़ा आरोप लगाया है.
बच्चा गम्भीर रुप से घायल हुआ है. उसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है. मासूम बच्चे के अलावा उसकी बुआ भी घायल हुई है. दरअसल बुआ ने ही बच्चे को गोद में ले रखा था. हालांकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है लेकिन मेयर से मुलाकात जरूर की है.
घटना के बाद से सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि पिटबुल जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते को आखिर किस तरह घर में रखा जा रहा था जबकि उसे बैन कर दिया गया है या फिर जरूरी नियम मानने के निर्देश दिए गए हैं.
दूसरी ओर शुक्रवार को सोनीपत प्रशासन, नगर निगम मेयर राजीव जैन तथा पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे और जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया. राजीव जैन ने कहा कि प्रतिबंधित कुत्ते रखने वाले मालिकों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी.
इसी के साथ ही मेयर ने यह भी कहा कि अधिकारियों को जल्द ही आदेश दिया जाएंगे कि बिना लाइसेंस के कुत्ते रखने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाए. मेयर ने कहा कि परिवार ने अभी तक लिखित में शिकायत नहीं दी है. पीड़ित परिवार जैसे ही लिखित शिकायत देता है, पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी.
पलक झपकते ही पिटबुल कुत्ते ने 6 माह के बच्चे पर अटैक कर दिया.
6-7 लोग लगें तब जाकर जैसे तैसे बच्चे को कुत्ते की चंगुल से छुड़ाया गया. हालाँकि तब तक कुत्ता बच्चे को घायल कर चुका था. घटना हरियाणा के सोनीपथ की है. pic.twitter.com/3jcSGY7OTt
— Priya singh (@priyarajputlive) September 18, 2026
ये भी पढ़ें-पति-पत्नी को खूंखार पिटबुल ने नोच-नोच कर खून से किया लथपथ…रूह कंपा देने वाला Video वायरल