Healthy Routine: भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये पांच चीजें, चाय-कॉफी तो बिल्कुल भी न लें, जानें क्या होता है शरीर को नुकसान
वैसे तो हमें अक्सर ही डाक्टर खाली पेट चाय या कॉफी पीने के लिए मना करते रहते हैं, लेकिन हम नहीं मानते और उसका नुकसान भी हमारा शरीर झेलता है। इस लेख में हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बता रहे हैं कि चाय-कॉफी के साथ और कौन-कौन से चीजें हैं, जिनको खाली पेट नहीं खाना चाहिए, जबिक उपवास के दौरान महिलाएं अक्सर उसी का सेवन करती हैं, मतलब की फल।
चाय/कॉफी
खाली पेट चाय या कॉफी पीने से आपको एसिडिटी भी हो सकती है। जिससे पेट दुखना, सीने में दर्द होना जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह जब भी चाय पीएं तो ब्रेड या बिस्किट का सेवन जरूर करें।
सेब
सेब में विटामिन,ए, बी,एंटीऑक्सीडेंट भरपूर तादाद में मौजूद होते हैं, लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाना नुकसानदायक होता है। इसलिए कोशिश करें कि पहले कुछ खा लें, इसके बाद ही इसका सेवन करें।
सलाद
ये सभी जानते हैं कि सलाद सेहत के लिए अच्छा होता है और खाना भी चाहिए, लेकिन खाली पेट सलाद का सेवन करने से गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। हार्टबर्न की समस्या का भी खतरा इससे बना रहता है।
अमरूद
अमरूद का सेवन सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है लेकिन इसका भूलकर भी खाली पेट सेवन न करें। क्योंकि ऐसा करने से आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
टमाटर
टमाटर का सेवन भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। अगर आप खाली पेट इसे खाते हैं तो आपको सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
इन आवश्यक जानकारियों को भी जानें
खाली पेट कभी भी कच्ची सब्जियां (Raw vegetables) न खाएं।
सिर्फ जूस (Juice) से न करें दिन की शुरुआत।
खाली पेट दही (Curd) खाने से भी परहेज करें।
सुबह खट्टे फल (Citrus fruits) खाना ठीक नहीं है।
खाली पेट मसालेदार चीजें (Spicy Food) भी न खाएं।