AKTU: हैकथान में छात्रों का दिखा टैलेंट…समस्या का दिया समाधान

September 18, 2026 by No Comments

Share News

AKTU: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग एवं लिनोवो कंपनी की ओर से शुक्रवार को लिनोवो लीप हैकथॉन का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में आयोजित हैकथॉन में विश्वविद्यालय परिसर के बीटेक, डिप्लोमा के 100 छात्रों ने 49 टीम के रूप में विभिन्न समस्याओं के समाधान का आइडिया प्रस्तुत किया।

टीमों ने छह क्षेत्रों जिसमें एआई इन एजुकेशन एंड स्किल, सस्टेनेबल लीविंग एंड एनवारमेंट, स्मार्ट एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी एंड पब्लिक सर्विस, हेल्थकेयर एंड वेलनेस टेक एवं डिजिटल इन्क्लुशन एंड पब्लिक एक्सेस संबंधी क्षेत्रों का अपने आइडिया से समाधान प्रस्तुत किया। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर अरुणिमा वर्मा ने कहा की ऐसे हैकथन से छात्रों को नवाचार करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला सहित लेनोवो से प्रतिमा सहित लेनोवो अधिकारी मौजूद रहे।

जूरी ने किया मूल्यांकन

वन चैनल के डायरेक्टर अरविंद छाबड़ा ने आइडिया का मूल्यांकन करते हुए कहा कि जब छात्र किसी समस्या को अपना मानकर समाधान खोजेंगे तो ज्यादा प्रभावित आइडिया होगा। छात्रों के बनाए समाधान का जूरी ने मूल्यांकन किया। जूरी ने विभिन्न कसौटियों पर आइडिया को परखा। सबसे सटीक एवं व्यवहारिक आइडिया को चयनित किया गया।

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लम्बी लाइन…ये फेमस अभिनेता भी पहुंचे Apple स्टोर-Video