Bollywood News: शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान को लेकर चला #boycott pathan अभियान, “बेशरम रंग” गाने में अभिनेत्री को पहनाई गई सैफ्रॉन कलर की ड्रेस, वायरल हुआ वीडियो
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना लांच होते ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर #boycott pathan (हैश टैग बायकॉट पठान) का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के साथ लोग जमकर बेशरम रंग गाने में दीपिका द्वारा सैफ्रॉन कलर की पहनी गई ड्रेस की आलोचना हो रही है, तो दूसरी ओर शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज से पहले वैष्णों मंदिर जाकर माता से आशीर्वाद लिया। उनकी इस यात्रा को भी बताया जा रहा है कि वह इस फि़ल्म को हिट कराने के लिए हिंदूओं को साधने के लिए ये सब कर रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है।
विवादों में घिरी फिल्म को लेकर भाजपा नेता अरुण यादव सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सैफ्रॉन कलर की पहनी गई ड्रेस की आलोचना करते हुए न केवल दीपिका को बल्कि शाहरुख की भी आलोचना कर रहे हैं। इसी के साथ लोगों से अपील कर रहे हैं कि इस फिल्म को न देखें। हालांकि इस समय #boycott pathan ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो
इस वीडियो में शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं