UP Employment News: रोजगार मेला 27 दिसम्बर को, देखें कम्पनियों की डिटेल और पद संख्या

December 22, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। सहायक निदेशक (सेवायोजन) लखनऊ मंडल लखनऊ एके प्रजापति ने बताया कि सहायक निदेशक (सेवा0) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ परिसर में 27 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेलें में अब तक प्रतिभाग करने वाली कंम्पनियों का विवरण निम्नवत हैं।

सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मंडल लखनऊ ने बताया कि प्रतिभागी कंपनी पिपल ट्री ऑनलाइन 289 पदों की संख्या जिसमें पिकर पैकर, ऑपरेटर, टेलीकॉलर, सेल्स इक्जीकेटिव अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष/महिला शैक्षिक योग्यता- स्नातक/आईटीआई आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वेतन प्रतिमाह 16500 कार्यस्थल लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज आदि में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी एसाईन सर्विस 150 पदों की संख्या जिसमें ट्रेनी अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष शैक्षिक योग्यता- आई0टी0आई0 समस्त ट्रेड आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 10700 कार्यस्थल बावल हरियाणा में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कंपनी एच0डी0बी0 48 पदो की संख्या जिसमें सेल्स अभ्यर्थी वर्ग- पुरूष शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य वेतन प्रतिमाह 11000 कार्यस्थल लखनऊ में किया जायेगा।

एके0 प्रजापति ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थियों को कोविड़-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।