UP News: अब यूपी में 14 फरवरी को नहीं मनेगा वैलेनटाइंस-डे, मनाया जाएगा गौमाता सम्मान दिवस, मंत्री का आदेश, वीडियो वायरल, सरकार खरीदेगी गोबर

February 10, 2023 by No Comments

Share News

लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को वैलेनटाइंस- डे नहीं मनेगा। बल्कि गाय माता का सम्मान किया जाएगा। अर्थात गौमाता सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस सम्बंध में भाजपा सरकार के पशुपालन मंत्री धरमपाल सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को वैलेनटाइंस डे के बजाय ‘गौमाता सम्मान दिवस’ (cow day) मनाया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पशु अनुसंधान कल्याण बोर्ड द्वारा जारी गौमाता सम्मान दिवस के आदेश का समर्थन करते हुए यूपी के पशुपालन मंत्री धरमपाल सिंह ने 14 फरवरी को गौमाता सम्मान दिवस मनाने की अपील की है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि, “गायें हमारे लिए सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गायें आर्थिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि शून्य बजट खेती का आधार गोबर और गौमूत्र है। किसी पशुपालक को दूध दुहकर गायों को छुट्टा नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि गाय के दूध के अलावा गोबर और गौमूत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जहां गौमूत्र खेत के कीटों को नष्ट करता है। वहीं गोबर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देता है और यह पर्यावरण अनुकूल रखता है।

मालूम हो कि गुरुवार को संभल पहुंचे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। गाय राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता हैं। जो लोग गाय को पालते हैं उनके पास धन संपदा होती है। इसी के साथ उन्होंने जारी अपने आदेश में कहा कि, लोग 14 फरवरी को गाय जहां मिले उसे प्रणाम करें और कुछ न कुछ खिलाएंस जिससे गाय की सेवा हो सके।

सरकार खरीदेगी गोबर
इस मौके मंत्री ने इस बात का खुलासा किया कि, आने वाले समय में गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने की तैयारी है, सरकार कर रही है। गो-पालन के लिए योजना सरकार चला रही है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, किसानों के हित में काफी काम किया जा रहा है। मोटे अनाज को लेकर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर चुके हैं। एक हेक्टेयर बाजरे की फसल पर दस हजार का अनुदान मिल रहा है। वक्फ संपत्तियों पर कब्जे हो रहे हैं इस सवाल पर पशुधन मंत्री ने कहा कि जहां कब्जे हैं उनको खाली कराने के लिए नोटिस दिए जाएंगे और कब्जे नहीं हटाए तो बुल्डोजर चलाया जाएगा। वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।

इस तरह करें होलिका दहन
हिंदू समाज के बड़े त्योहारों में से एक होली भी आने वाली है। इस पर मंत्री ने हिंदू समाज से अपील की है कि होलिका दहन में गोबर से बने उपलों का उपयोग करें। ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है। इसी के साथ उन्होंने गौशालाओं का निर्माण करने के लिए गाय के गोबर के साथ बायोगैस संयंत्र लगाने की भी अपील की।