Kanpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने मूल्यांकन केंद्रों का किया दौरा

March 24, 2023 by No Comments

Share News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में आज शिक्षक नेताओं ने हाई स्कूल/इंटरमीडिएट यू पी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र डी ए वी इंटर कॉलेज और हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज पी रोड का दौरा किया जिसमें मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक/शिक्षिकाओं से मुलाकात कर उनके हाल चाल लिया और उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर मूल्यांकन केंद्र व्यस्थापक से मिलकर वार्ता कर समाधान कराया।

दौरे में प्रमुख रूप से शिक्षक नेता बृज भूषण मिश्रा राहुल मिश्रा, आर.सी. पाण्डेय, सुनीत वर्मा, रणविजय सिंह, मनीष सिंह, अनिल दीक्षित, नीरज शर्मा, अभिषेक मिश्रा, बंसीधर, गौरव बाजपेई, आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।