UP News: महिला खंड शिक्षाधिकारी पर लगा जुर्माना, वेतन से काटा जाएगा 25 हजार

March 24, 2023 by No Comments

Share News

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बेसिक शिक्षा विभाग की खंड शिक्षा अधिकारी बंकी सुषमा सेंगर के वेतन से ₹25000 काटने के लिए संयुक्त रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग लखनऊ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा बाराबंकी को पत्र लिखा गया है. खंड शिक्षा अधिकारी बंकी सुषमा सेंगर पर राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20(1) के अंतर्गत आरोपित किए गए दंड की राशि 25 हज़ार रूपये वेतन से काट कर लेखा शीर्षक में जमा कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए है.

आपको बताते चलें कि सुषमा सेंगर बीईओ असोहा,जनपद उन्नाव के पद पर तैनात रह चुकी है. उसी दौरान उन्नाव निवासी अरशद अली द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचनाएं मांगी थी सूचना समय से न दिए जाने के कारण आयोग में शिकायत करने पर आयोग ने बंकी बीईओ सुषमा को उन्नाव से बाराबंकी ट्रांसफर हो जाने के बाद भी बाराबंकी से आयोग में तलब किया और सुषमा सेंगर द्वारा समय से सूचनाएं न देने पर आयोग द्वारा दंड आरोपित किया गया। जिसे आयोग द्वारा बीईओ सुषमा सेंगर के वेतन से काटने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी को भेजे गए हैं।