Lifestyle: आजकल ये साड़ियां हैं फैशन में, देखें नए ट्रेंड की ये साड़ियां, शादी-पार्टी में दिखेंगी आप एकदम अलग
Lifestyle: एक बार फिर से साड़ी के फैशन में बदलाव हुआ है. शादी का सीजन आने वाला है. इसी के साथ महिलाओं के लिए खास डिजाइन की साड़ी भी मार्केट में आ गई है तो वहीं आज हम इस लेख में उस साड़ी की चर्चा करेंगे जो हर मौके पर आप पहन सकती हैं. शादी-पार्टी से लेकर पूजा तक में इन साड़ियों का लुक एकदम अलग नजर आता है. बता दें कि दुनियाभर के फैशन को साड़ी टक्कर देती है.

सबसे पुराने आउटफिट में होने के बाद भी साड़ियों के ट्रेड्स में समय समय पर बदलाव आते रहते हैं. यहां तक की साड़ी को पहनने का तरीका तक बदल गया है. आज कल लोग साड़ी को मॉडर्न टच के साथ कैरी करते हैं. घर में कोई पूजा पाठ हो या ऑफिस में कोई पार्टी, शादी का मौका हो या फिर कोई मीटिंग, हर जगह पर महिलाएं साड़ी को मौके के अनुरूप पहन कर सबसे प्रभावी लुक पा सकती हैं.
सिल्क साड़ी
ये साड़ियां तो एवरग्रीन हैं। इस तरह की साड़ियां हमेशा से महिलाओं को प्रभावी लुक देती हैं। इसमें आपको अधिक एक्सेसरीज भी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ती है. सिल्क की साड़ी में आपको कई वैराएटी भी मिल जाएंगी। जैसे बनारसी सिल्क, कांचीपुरम सिल्क, चेटिनाड सिल्क आदि। वैसे तो सिल्क अन्य साड़ियों की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती हैं लेकिन एवरग्रीन होने के कारण इस तरह की साड़ी में निवेश करना नुकसानदायक नहीं होगा, क्योंकि इसे कभी भी किसी भी मौके पर पहना जा सकता है.
ऑर्गेंजा साड़ी
इन दिनों ऑर्गेंजा साड़ियां का भी फैशन जोरो पर है। माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय तक इस साड़ी की दीवानी हैं. इस तरह की साड़ी सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक पॉपुलर हैं. ऑर्गेंजा साड़ी पहनने में हल्की होती हैं। क्लासी और एलीगेंट लुक के लिए इस तरह की साड़ी को कैरी कर सकते हैं। ये ट्रेडिशनल के साथ ही साड़ी में मॉडर्न टच को एड करती हैं।
प्री-स्टिच्ड साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है लेकिन साड़ी को ड्रेप करने में परेशानी आती है तो प्री-स्टिच्ड साड़ियों को आप बिंदास पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी संभालने में आसान होती है। इस तरह की साड़ी में आपको न पेटीकोट की चिंता होती है और न ही साड़ी की प्लेट्स बनाने की। इन्हें आसानी से कैरी करके आप कहीं भी कम्फर्टेबल होकर घूमफिर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी किसी साड़ी को बुटीक व टेलर के पास ले जाकर स्टिच्ड करा सकते हैं।
सीक्विन साड़ी
बता दें कि पिछले कुछ सालों में सीक्विंस साड़ी का ट्रेंड बढ़ गया है. कई मौकों पर भारतीय अभिनेत्रियों को भी सीक्विंस साड़ी में देखा जा चुका है. शादी पार्टी के मौके पर सीक्विंस साड़ी गजब का लुक देती है. इस तरह की साड़ियां उन महिलाओं के लिए बेस्ट मानी गई है जो साड़ी तो पहनना चाहती हैं लेकिन बहुत ज्यादा पारंपरिक लुक नहीं चाहती। सीक्विंस साड़ियां पहनने में इजी टू कैरी और इजी टू ड्रेप होती हैं।