AKTU News: सम सेमेस्टर के द्वितीय चरण की परीक्षाएं 25 जुलाई से, देखें पूरी जानकारी

June 24, 2023 by No Comments

Share News

AKTU News: अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सत्र 2022-23 के सम सेमेस्टर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के रेगुलर तथा कैरीओवर विषयों के द्वितीय चरण की परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षाएं 25 जुलाई से 11 अगस्त के बीच में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। बीटेक दूसरे एवं चौथे, बीआर्क, एमबीए, एमसीए, और एम ए एम, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीएफएडी, एमटेक, बीओक, एमअर्क, एम फार्मा और एमयूआरपी के दूसरे सेमेस्टर जबकि बी फार्मा प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम और सप्तम सेमेस्टर वही डी फार्मा के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 25 जुलाई से होगी। वही परीक्षा फार्म और निर्धारित शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ाते हुए 26 जून से 5 जुलाई तक कर दिया गया है।

एकेटीयू के फार्मेसी छात्रों ने सीडीआरआई का किया भ्रमण

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं का दल कुलपति प्रोफ़ेसर जे पी पाण्डेय के दिशानिर्देशन में सीडीआरआई पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने संस्थान में चल रहे शोध कार्यों के बारे में जाना। औषधि के क्षेत्र में चुनौतियां और अवसर के बारे में संस्थान के वैज्ञानिकों से चर्चा की। सीडीआरआई के वैज्ञानिक डॉ संजीव यादव ने सीएसआईआर-सीडीआरआई का परिचय एवं “औषधि अनुसंधान के क्षेत्र में अवसर और चुनौतियाँ” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि औषधि अनुसंधान समय के साथ तेजी से बदल रहा है हमें समाज की जरूरतों के हिसाब से शोध करना पड़ता है।

बताया कि इस क्षेत्र में अवसर की बहुत संभावनाएं हैं। जरूरत है खुद में बेहतर करने की। छात्रों ने उनसे फार्मेसी से जुड़े कई सवाल भी पूछे। इसके बाद टीम ने वैज्ञानिकों के साथ संवाद एवं फार्मास्यूटिक्स, सैफ विभाग, फार्माकॉलॉजी विभाग और फार्माकोकाइनेटिक्स विभाग की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। फ़ार्मेसी संकाय प्रमुख डॉक्टर आकाश वेद और डा॰ संजीव यादव के मध्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सीडीआरआई द्वारा शैक्षिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में साथ मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर फ़ार्मेसी के शिक्षक डा॰ जयवीर सिंह, प्रिया आर्य, नीलकण्ठ मनी पुजारी, विकास चौधरी एवं अंजली रघुवंशी उपस्थित रहे।