Viral Video: इस वीडियो को देखने के बाद रस्क खाना बंद कर देंगे आप….गंदा है बहुत ही गंदा

June 26, 2023 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रस्क की पैकिंग होते दिखाई दे रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किसी जगह पर रस्क बन रहा है और इसे पैक करने वाले रस्क के ऊपर पैर रखे हुए हैं. इसी के साथ इसे पैकिंग से पहले चाट-चाट कर भर रहे हैं. यह वीडियो 2021 को वायरल हुआ था जो कि एक बार फिर से ट्विटर सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि 2021 में जब ये वीडियो वायरल हुआ था तो इसे (giedde) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था. इस वीडियो में लोग गंदी भाषा में बात करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग रस्क न खाने की हिदायत एक-दूसरे को दे रहे हैं. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि ये वीडियो कहां का है.

यहां देखें वीडियो