UP News: DJ पर सास का अश्लील डांस और दुल्हन की फ्लाइंग Kiss देखकर दूल्हे का छूटा पसीना, बिना दुल्हन लिए है लौटाई बारात, देखें वीडियो
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शादी इसलिए टूट गई, क्योंकि सास ने वरमाला से पहले की अश्लील डांस कर दिया तो वहीं रही-सही कसर दुल्हन ने बारातियों को फ्लाइंग किस देकर निकाल दी. ये सब देखकर दूल्हे ने तुरंत वरमाला का आयोजन बंद कराया और बारात लौटा ले गया. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सास बिचौलिए के साथ डांस करती दिख रही है.
मामला संभल जिले के सराय तरीन से सामने आया है. यहां पर दुल्हे ने आरोप लगाया है कि द्वारचार के दौरान ही दुल्हन की मां शराब के नशे में दिखाई दी और सिगरेट भी पी रही थी. इसी के साथ आरोप लगाया कि सास ने बिचौलिए के साथ अश्लील डांस किया. इसी के बाद जब दुल्हन वरमाला के लिए पहुंची तो मंच से ही उसने सभी मौजूद लोगों को फ्लाइंग किस किया और सभी से हाथ मिलाया. इसके बाद तो दूल्हा खुद को रोक ही नहीं पाया और उसने तुरंत शादी से इंकार कर दिया और बोला कि जब मां ऐसी है तो बेटी कैसी होगी. इसके बाद दूल्हे ने तुरंत अपने घरवालों को वापस लौटने के लिए कहा और इसी के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई.
यहां देखें वीडियो