Lucknow University: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं के लिए बड़ी खबर…ये अनिवार्य दस्तावेज जरूर लाएं
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत एक जरूरी सूचना जारी की गई है. विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय तथा उससे सम्बद्ध सह्युक्त महाविद्यालयों के जिन छात्राओं ने अभी तक अपना आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, वे अनिवार्य रूप से कल उपस्थित हो। ऐसी सभी छात्राओं को अंतिम अवसर देते हुए उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
स्थान: परीक्षा भवन, लखनऊ विश्वविद्यालय
तिथि: 8 सितंबर, 2026 (कल)
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
साथ लाने वाले अनिवार्य दस्तावेज़ (मूल एवं छायाप्रति):
आधार कार्ड
फाइनल ईयर मार्कशीट
आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय ₹12 लाख से कम)
उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
अपार (APAAR) ID / एबीसी (ABC) ID
नोट
केवल लखनऊ विश्वविद्यालय तथा उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों की पात्र छात्राओं के लिए। समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन व आधार वेरिफिकेशन न कराने पर योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।